मनोरंजन

क्या प्रियंका को छोड़ रुतुजा बागवे को डेट कर रहे हैं अंकित…

Ankit Gupta Priyanka Chahar Choudhary Relationship: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में टीवी के एक रूमर्ड कपल ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इसी शो में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के बीच फैंस ने रोमांटिक केमिस्ट्री देखी थी. इन दोनों को देख लोगों को विश्वास हो गया कि शो में रोमांस करते-करते इन दोनों को रियल लाइफ में भी प्यार हो चुका है. हालांकि, तब ये लव स्टोरी एक तरफा लग रही थी लेकिन शो समाप्त होते-होते दोनों के बीच प्यार की आग बराबर दिखाई दी.Newsexpress24. Com ankit gupta priyanka chahar choudhary 039039

WhatsApp Group Join Now

अब काफी समय से अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अक्सर इन दोनों को एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखा जाता है. हाल ही में जब प्रियंका रैंप वॉक पर उतरी थीं तो अंकित को न केवल अपनी रूमर्ड लेडी लव को सपोर्ट करते बल्कि उनके वीडियो बनाते हुए भी देखा गया था. ऐसे में इनके रिलेशनशिप में होने के दावों को सच बताया जा रहा है. वहीं, अब अभिनेता का नाम किसी और हसीना से भी जुड़ने लगा है. हाल ही में ऐसी खबरें भी सुनने को मिलीं कि अंकित गुप्ता ‘माटी से बांधी डोर’ (Maati Se Bandhi Dor) की को-स्टार रुतुजा बागवे (Rutuja Bagwe) को डेट कर रहे हैं.

एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा

वहीं, अब उन्होंने स्वयं रुतुजा बागवे संग डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है और प्रियंका चाहर चौधरी संग उनका क्या रिश्ता है ये भी रिवील कर दिया है. हाल ही में अभिनेता ने मीडिया को एक साक्षात्कार दिया और बातों-बातों में उनसे एक बड़ी चूक हो गई और उनकी लव लाइफ पूरी तरह से रिवील हो गई. जिस राज को अंकित दुनिया के सामने बताने से कतरा रहे थे अब वो रिवील हो गया है. दरअसल, जब अंकित से रुतुजा बागवे संग रिलेशनशिप में होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा बोला कि ये सब रूमर्स एक दम बकवास हैं.

गलती से मुंह से निकल आया सच

अंकित ने अपने बयान में बोला कि उन्होंने अब तक बस रुतुजा के साथ प्रोमो ही शूट किया है. इतना ही नहीं दोनों ने अब तक नंबर भी एक्सचेंज नहीं किए हैं. इसके आगे उनके मुंह से अब जो बात निकली उससे उनकी पोल खुल गई. अंकित बातों-बातों में बोल गए कि ‘मैं उसके साथ रिलेशनशिप में कैसे हो सकता हूं जब पहले से ही रिलेशनशिप में हूं.’ ये कहते ही उन्हें एहसास हो गया कि अब तो उन्होंने सबके सामने अपना सच कबूल कर लिया है. उनके इस बयान से साफ हो गया है कि अभिनेता प्रियंका के प्यार में पूरी तरह से कैद हैं.

Back to top button