मनोरंजन

बेहद खास रहा सिद्धू मूसेवाला के भाई का पहला जन्मदिन, ये नेता भी रहे मौजूद

Shubhdeep Singh Birthday Celebration: सिद्धू मूसेवाला… ये नाम केवल एक सिंगर का नहीं, बल्कि पंजाब की धड़कन का है. आज भी जब उनका गाना बजता है, तो दिल वही जोश और जज़्बा महसूस करता है. लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं उनके परिवार की उस नयी रोशनी की, जिसने सबको फिर से मुस्कुराने की वजह दी है. 17 मार्च, वो दिन जब सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप पूरे एक वर्ष के हुए! ये केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए इमोशनल मोमेंट था. इस उत्सव में शामिल हुए पंजाब के फॅार्मर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी. चारों तरफ खुशियां थीं, केक कटा, बधाइयां मिलीं, और फैंस की निगाहें बस एक ही स्थान टिक गईं छोटे शुभदीप पर.

Enimugt3scsctkil7lhg

WhatsApp Group Join Now

‘सिद्धू की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता…’
लेकिन इस खुशी के बीच, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की आंखों में वो अधूरी कसक साफ दिख रही थी. जब बलकौर सिंह ने अपने बड़े बेटे को याद किया, तो माहौल बिल्कुल इमोशनल हो गया. उनके शब्द दिल छू गए, ‘सिद्धू की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन छोटे बेटे ने दिल को कुछ शाँति दिया है.‘ और सच में, ये कोई आम खुशी नहीं थी. सिद्धू मूसेवाला की डेथ के बाद, जब 60 वर्ष की उम्र में उनके पैरेंट्स ने आईवीएफ के जरिए ये खुशी मिली, तो ये किसी करिश्मा से कम नहीं था. वैसे, जब शुभदीप की पहली फोटो सोशल मीडिया पर आई थी, तभी से फैंस उन्हें वही प्यार और मान-सम्मान दे रहे हैं, जो उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को दी थी.

Back to top button