मनोरंजन

अकाउंट हैक होने पर जावेद अख्तर ने दिया बड़ा बयान

जाने माने लोकप्रिय गीतकार जावेद अख्तर की प्रतिष्ठा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े आदर के साथ की जाती है. उनके करियर को पांच दशकों का लंबा समय हो चुका है तथा वे अब 79 साल के हो चुके हैं. फिर भी, वे आज भी बहुत एक्टिव हैं तथा सोशल मीडिया पर अपने विचार खुलकर साझा करते हैं. हाल ही में, जावेद के ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट सामने आया जिसमें पेरिस ओलंपिक में गए एथलीट्स को शुभकामना दी गई थी. मगर यह ट्वीट उनके द्वारा नहीं किया गया था, बल्कि उनके एकाउंट को किसी ने हैक कर लिया था.

Images 2024 07 29t150414. 767 11zon

WhatsApp Group Join Now

इस मुद्दे में जावेद अख्तर ने सफाई देते हुए कहा, “मेरी एक्स आईडी हैक कर ली गई थी. एकाउंट पर एक मैसेज भारतीय ओलंपिक टीम के बारे में था. इस मैसेज से किसी को हानि नहीं हुआ, मगर यह मेरे द्वारा पोस्ट नहीं किया गया था.” वर्तमान में, वह ट्वीट जावेद के एकाउंट से हटा दिया गया है. जावेद ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संबंधित अफसरों से कम्पलेन कर रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि उन्हें एकाउंट हैक होने का पता कब चला.

जावेद अख्तर का सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहना उनकी आदतों में सम्मिलित है, जिसमें वे अपनी निजी जीवन से जुड़ी फोटोज़ और विचार साझा करते हैं. हाल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने “द आर्चीज,” “तूफान,” “पंगा,” “डंकी,” और “खो गए हम कहां” जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं. फिलहाल, उनके आनें वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. वही बात यदि पेरिस ओलंपिक की करें तो हिंदुस्तान ने प्रतियोगिता में अपना खाता खोल लिया है. मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्तल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राष्ट्र को पहला पदक दिलाया है.

Back to top button