तलाक की अफवाहों के बीच अकेले डिनर डेट पर निकलीं जेनिफर
Jennifer Lopez and Ben Affleck: बेन एफ्लेक के साथ तलाक की खबरों के बीच हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज सोलो डिनर डेट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर लोपेज इटैलियन डिशेज खाने के लिए जियोर्जियो बाल्डी रेस्तरां में गई थीं। प्रसिद्ध सिंगर-एक्ट्रेस ने अपनी इस आउटिंग के लिए क्रीम कलर की एक खूबसूरत निटिड ड्रेस को चुना था। इस दौरान उनके पति और अभिनेता बेन एफ्लेक साथ नहीं थे। बता दें कि पिछले कुछ समय से जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक तलाक की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हालांकि, जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और बेन एफ्लेक (Ben Affleck) दोनों में से किसी ने भी अभी तक तलाक खबरों को ना तो कंफर्म किया है और ना ही इनसे मना किया है। ऐसे में तलाक की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच अपनी सोलो डिनर डेट पर जेनिफर लोपेज हाथ में अपनी वेडिंग रिंग पहने हुए नजर आईं।
बला की खूबसूरत लग रही थीं जेनिफर लोपेज
इस आउटिंग के लिए जेनिफर लोपेज ने निटिड ड्रेस पहनी थी, जिसकी लंबी बांह थीं। एंकल लेंथ इस बॉडीकॉन ड्रेस में 54 वर्ष की हॉलीवुड अदाकारा बला की खूबसूरत लग रही थीं। जेनिफर ने लाइट मेकअप किया हुआ था, और ग्लॉस के साथ अपने लुक को पूरा किया। अपने पूरे लुक में हीरे की वेडिंग रिंग के अतिरिक्त जेनिफर लोपेज ने बड़े सुनहरे घेरे वाले ईयररिंग्स पहने थे। उसके सुनहरे बाल एक लंबी पोनीटेल में बंधे हुए थे। ‘एटलस’ स्टार ने हल्के भूरे रंग के पर्स और चंकी पीप-टो हील्स के साथ अपने लुक में चार चांद लगाए।
जेनिफर और बेन के घर बेचने की भी आ रहीं खबरें
बता दें कि पिछले कुछ समय से जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की विवाह में कुछ अनबन की खबरें चल रही हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर और बेन ने अपने बेवर्ली हिल्स वाले मैरिटल होम को भी बेचने का निर्णय कर लिया है, जिसे उन्होंने पिछले वर्ष जून में खरीदा था। जेनिफर और बेन ने इस घर को कई महीनों की खोज के बाद 60 मिलियन $ में खरीदा था।

