27 साल बाद इस फिल्म के लिए एक साथ आएंगे काजोल-प्रभु देवा
काजोल तीन दशक से
भी अधिक समय से फिल्म
इंडस्ट्री में सक्रिय हैं.
काजोल ने 90 के दशक में
कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.
रोमांटिक मूवी से करिअर
शुरू करने वालीं काजोल
बाद में कई तरह
की भूमिकाओं में नजर आईं.
अब काजोल एक एक्शन थ्रिलर
मूवी के लिए तैयार
हैं. प्रोड्यूसर चरण तेजा उप्पलपति
की इस फिल्म में
काजोल और साउथ इंडियन
स्टार प्रभु देवा मुख्य रोल
में दिखेंगे. दोनों स्टार 27 वर्ष बाद बड़े
पर्दे पर साथ नजर
आएंगे.

इससे पहले उन्हें साल
1997 में राजीव मैनन की तमिल
फिल्म ‘मिनसारा कनावु’ में साथ काम
करने का मौका मिला
था. लव ट्रांयगल पर
आधारित इस फिल्म में
एक और साउथ इंडियन
स्टार अरविंद स्वामी भी थे. बाद
में इस फिल्म के
डब वर्जन को हिंदी में
रिलीज़ किया जिसका नाम
‘सपने’ था. इसी फिल्म
का गाना ‘चंदा रे’ खूब
मशहूर हुआ था.
बहरहाल काजोल और प्रभु देवा
की नयी फिल्म की
बात करें तो इसमें
नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन,
जिशु सेनगुप्ता और आदित्य सील
भी काम करेंगे. काजोल
का वर्क फ्रंट देखें
तो उन्हें अंतिम दफा ‘लस्ट स्टोरीज
2’ वेब सीरीज में देखा गया
था. अब काजोल ‘दो
पत्ती’ और ‘सरजमीं’ में
दिखेंगी. दूसरी ओर, प्रभु देवा
फिलहाल थलपति विजय की ‘द
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’
पर काम कर रहे
हैं.

