इन फिल्मों में नजर आने के लिए तैयार हैं काजोल
बॉलीवुड अदाकारा काजोल वर्षों से फिल्मी पर्दे पर अपनी अभिनय का दमखम दिखाते नजर आई हैं. वो लोगों का दिल अपनी दमदार फिल्मों से जीत लेती हैं. काजोल का स्टाइल और अंदाज बाकी अदाकारा से एकदम अलग है. वो काफी बेबाक हैं और अपनी बातें सोशल मीडिया के जरिए रखने से जरा भी नहीं हिचकिचातीं. अदाकारा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से हलचल पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. हाल में ही उन्होंने लाफ्टर्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी. अब अदाकारा ऐसा क्या दिलचस्प पोस्ट किया है, ये आपको बताते हैं.

बार-बार गिरीं काजोल
दरअसल अदाकारा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे कई वीडियो क्लिप को जोड़कर बनाया गया है. इस वीडियो में काजोल एक के बाद एक कई बार गिरती दिख रही हैं. वो हर क्लिप में खड़े-खड़े, चलते-चलते और साइकिल चलाते-चलाते गिरती दिख रही हैं. इसे पोस्ट करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, ‘अपनी सभी फोटोज़ देखने के बाद मुझे अहसास हुआ कि कैनरे के सामने मेरा व्यवहार आश्चर्यजनक रूप से अच्छा है! तो आइए बस चिल करें और कुछ वीडियो दोबारा देखें, जिन्होंने अन्य लोगों को हंसाया है.‘
चार बार गिरती दिखीं काजोल
इस वीडियो की सबसे पहली क्लिप में अदाकारा दुर्गा पूजा पंडाल में गिरते दिख रही हैं. वहीं दूसरी वीडियो क्लिप में वो सिक्योरिटी के बीच चलते-चलते गिर जाती हैं. तीसरी क्लीप ‘दिलवाले’ के प्रमोशन्स के दौरान की है, जब अदाकारा वरुण धवन की गोद में गिर जाती हैं. वहीं अंतिम क्लिप ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म की है, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ साइकिल चलाते हुए गिर जाती हैं. इन वीडियो को देखने के बाद खूब हंस रहे हैं.
बता दें, काजोल को पिछली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में देवयानी के रूप में देखा गया था. इससे ठीक पहले वो वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में नजर आई थीं. उनके दोनों ही किरदारों को काफी पसंद किया गया. वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ से काजोल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया. अब अदाकारा कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी झोली में ‘सरजमीन’, ‘दो पत्ती’ और ‘मां’ हैं. ‘दो पत्ती’ में अदाकारा कृति सेनन के साथ नजर आएंगी. दोनों पहले भी ‘दिलवाले’ में एक साथ काम कर चुकी हैं.

