मनोरंजन

‘कांतारा: चैप्टर 1’ : स्पेनिश रिलीज़ से पहले ऋषभ शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, जताया उत्साह

 

होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की ‘कांताराः चैप्टर 1’ इस वर्ष की सबसे बड़ी सिनेमैटिक अनुभव बनकर सामने आई है. 2022 में कांतारा की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद दर्शक इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. ऐसे में, अब जब ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, तो दर्शक इसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले पल और दिल को छू जाने वाले विजुअल्स देख पा रहे हैं.

Rishab shetty kantara

WhatsApp Group Join Now

ये ट्रेलर केवल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, बल्कि उसे पार करने में सफल रहा है. बोलना होगा कि उसने ऐसा सिनेमैटिक तूफ़ान खड़ा कर दिया जैसा पहले कभी नहीं हुआ. इतिहास रचते हुए, ट्रेलर ने केवल 24 घंटे में 107 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 3.4 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं. अपनी कामयाबी की लिस्ट में एक और नाम जोड़ते हुए, यह ट्रेलर एक ही दिन में सबसे अधिक शेयर किया गया ट्रेलर भी बन गया है.

‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर कामयाबी के नए रिकॉर्ड बना रहा है. ​जहां इसे हर तरफ से ज़बरदस्त प्यार और प्रशंसा मिली है, वहीं 24 घंटों में सबसे ज़्यादा शेयर किया गया ट्रेलर होने का इसका रिकॉर्ड सबसे खास है. अभी तक, ट्रेलर को 160 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.

ये सच में ट्रेलर की कामयाबी दिखाता है, क्योंकि व्यूज़ कभी-कभी नकली हो सकते हैं, लेकिन शेयर करना दर्शकों की वास्तविक उत्सुकता को दिखाता है. ये भी साफ़ झलकता है कि लोग इस फ़िल्म पर गर्व महसूस कर रहे हैं और इसे अपना मान चुके हैं.

अपनी पहुंच को सीमाओं से परे बढ़ाते हुए, फिल्म मेकर्स इस फ़िल्म को कई भाषाओं में रिलीज कर रहे हैं, जिसमें स्पैनिश भी शामिल है, जो इस फ्रैंचाइज़ी के लिए एक जरूरी उपलब्धि है. ऋषभ ने फिल्म की स्पैनिश रिलीज़ को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, पहली फिल्म मैं लेके आ रहा हूं, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, सब लैंग्वेज में. ईवन इन स्पैनिश. मैं बोहोत क्यूरियस हूं कि स्पैनिश में मेरा साउंड कैसा होगा. बहुत क्यूरियस हूं मैं. इट्स लाइक ए फर्स्ट फिल्म. पहली बार कर रहा हूँ मैं, ये फ़ील है मेरा.

ऋषभ शेट्टी अपनी पत्नी प्रगति के साथ हाल ही में प्रतिष्ठित कोल्लूर मूकांबिका मंदिर पहुंचे. यह दौरा उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के लंबे समय से इंतेज़ार किए जाने वाले ट्रेलर के ग्रैंड लॉन्च के बाद किया. बता दें कि उनकी इस खूबसूरत जोड़े ने देवी के सामने एक खास प्रार्थना की, साथ ही फिल्म की कामयाबी के लिए उनका आशीर्वाद भी लिया.

यह फिल्म 2 अक्टूबर को पूरे विश्व में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी. यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी भिन्न-भिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी. फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1’ के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है. यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की बहुत बढ़िया कारीगरी का उत्सव मनाती है.

Back to top button