मनोरंजन

करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों और मां के साथ तस्वीरें की शेयर

 

मुंबई . फिल्म जगत में दर्शकों को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक करण जौहर दीपावली मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों और मां के साथ फोटोज़ शेयर कर सोशल मीडिया पर शुभकामना दी है.<!–

Download 11zon 2024 10 30t185204. 840
WhatsApp Group Join Now

 

करण जौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा ‘हमारी ओर से आपको शुभकामनाएं, हम आपको त्यौहारी सीजन की शुभकामनाएं देते हैं और साथ में प्यार, खुशी, सम्मान से रहने की प्रार्थना करते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने अपनी ड्रेस डिजाइनर्स का भी शुक्रिया अदा किया. करण जौहर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज़ शेयर कीं, जिसमें वह अपने जुड़वा बच्चों यश-रूही और मां हीरू जौहर के साथ खुशहाल फैमिली फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं.

जौहर का पूरा परिवार ट्रेडिशनल कपड़े पहने नजर आ रहा है. करण जौहर ने हाल ही में अपने धर्मा प्रोडक्शंस की 50 फीसदी हिस्सेदारी बेची है.

सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाले जौहर ने इससे पहले दीपावली पार्टी के लिए तैयार होकर कुछ फोटोज़ साझा की थीं. उन्होंने 1984 में आई फिल्म ‘मशाल’ की एक लाइन को कैप्शन में लिखा.

कपड़ों के बहुत शौकीन करण जौहर अक्सर अपनी नयी झलक सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं. करण ने कुर्ता पजामा संग मिरर वर्क वाला ओवरकोट पहना था.

तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘तुम हो तो हर रात दीपावली प्रत्येक दिन मेरी होली है. (यह फिल्म मशाल की एक लाइन है जो मुझे बहुत पसंद है और दुख की बात है कि मेरे वर्तमान जीवन से इसका कोई संबंध नहीं है.)

‘मशाल’ का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था. 1984 में रिलीज हुई फिल्म में अनिल कपूर के साथ दिलीप कुमार, वहीदा रहमान, रति अग्निहोत्री मुख्य किरदार में थे. फिल्म में बहुत बढ़िया एक्टिंग के लिए अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अदाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.

अनिल कपूर द्वारा निभाई गई किरदार पहले अमिताभ बच्चन और कमल हासन को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया और यह किरदार अनिल कपूर को मिल गई. यह फिल्म मराठी लेखक वसंत कानेटकर द्वारा लिखे गए मराठी नाटक ‘अश्रुंची झाली फुले’ पर आधारित थी.

मशाल को मलयालम में इथिले इनियम वरु के नाम से बनाया गया था, जिसमें साउथ स्टार ममूटी ने मुख्य किरदार निभाई थी.

 

Back to top button