मनोरंजन

करणवीर मेहरा ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर हुए भावुक, बोले…

 नई दिल्ली सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को लगभग 5 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभिनेता के फैंस और दोस्तों के दिलों में उनकी यादें आज भी बिलकुल ताजा हैं ‘पवित्र रिश्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अभिनेता करणवीर मेहरा अपने हालिया साक्षात्कार में अपने दिवंगत दोस्त को याद कर भावुक हो उठे उन्होंने सुशांत संग अपने संबंध के बारे में बात करते हुए कहा कि अभिनेता ने उनके जीवन के सबसे कठिन दौर में उनका साथ दिया था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए

Untitled 614

WhatsApp Group Join Now

पिंकविला के साथ बात करते हुए BIGG BOSS 18 के विनर करणवीर मेहरा कहते हैं कि उनकी जीवन के कठिन समय में सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ खड़े थे, लेकिन उन्हें आज भी इस बात का मलाल सताता है कि वो अभिनेता का साथ नहीं दे पाए और उनके लिए उपस्थित नहीं थे BIGG BOSS 18 के विनर कहते हैं, ‘मुझे उसकी (सुशांत सिंह) बहुत याद आती है काश वह यहां होता और मेरी जीत देख पाता उसने ही मुझको ये भरोसा दिलाया था कि मैं यहां पहुंचने लायक हूं और मैं जीत के योग्य हूं मेरे सबसे कठिन दौर में वो मेरे साथ था’

सुशांत को याद कर हुए इमोशनल
करण आगे बताते हैं कि पवित्र रिश्ता के सेट पर जब वो हारा हुआ महसूस करते थे तो कई बार सुशांत सिंहर राजपूत ने बोला था कि वो उनसे भी काफी बेहतर हैं वो बताते हैं, ‘मैं उस समय सोचता था कि एक इतना बड़ा अभिनेता ऐसा कैसे कह सकता है कि मैं उनसे बेहतर हूं उसने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया और मुझे आगे बढ़ने की एनर्जी दी’

सुशांत की मृत्यु पर नहीं मिला क्लोजर
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बारे में बात में बात करते हुए करणवीर मेहरा कहते हैं कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि वो उस समय अपने दोस्त के लिए खड़े नहीं थे वो कहते हैं, ‘मुझे मरते दम तक इस बात का अफसोस रहेगा कि मैं उसके साथ खड़ा नहीं था वो आगे कहते हैं कि उन्हें आज भी ये बात समझ नहीं आती है कि वो सुशांत की मृत्यु पर कैसे रिएक्ट करें क्योंकि आजतक क्लोजर नहीं मिला है’

Back to top button