Kaun Banega Crorepati 15:इस वजह से जया को बाहर लेकर नहीं जाते हैं अमिताभ
Kaun Banega Crorepati 15: टीवी के प्रसिद्ध रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हाल ही में सीनियर बच्चन ने इस बात को रीवील किया है कि वो पत्नी जया बच्चन को घुमाने के लिए नहीं ले जा पाते हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह जानकर आप सब दंग होने वाले हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का ये सीजन लाइमलाइट में बना हुआ है, इसकी दो वजह है ,एक तो शो में अमिताभ के गेम खेलने का तरीका और दूसरा उनका गेम के साथ-साथ कंटेस्टेंट से बातें, हंसी-मजाक करना। इसके साथ ही बिग बी अक्सर शो के दौरा अपनी व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किस्से भी शेयर करते हैं, जिसको सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता है। ऐसे में इस बार भी बिग बी ने इस सो के दैरान अपनी नीजी जिदंगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सबको दंग कर दिया है। बिग ने इस बार अपनी पत्नी जया को लेकर बात की है।
कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछ लिया दंग कर देने वाला सवाल
दरअसल ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के एक एपिसोड में एक ऐसा कंटेस्टेंट आया, जिसने अमिताभ से ये प्रश्न पूछ लिया कि क्या वह पत्नी जया बच्चन को बाहर घुमाने ले जाते हैं? जिस कंटेस्टेंट ने अमिताभ से बीवी को बाहर घुमाने ले जाने वाला प्रश्न पूछा, उनका नाम अश्विनी है, और वह यूपी के हमीरपुर के रहने वाले हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में जैसे ही कंटेस्टेंट अश्विनी आते हैं उनकी पत्नी बिग बी से उनकी कम्पलेन करने लग जाती हैं।
मेकर्स ने इसका एक प्रोमो भी रिलीज किया है। इसमें टेस्टेंट क बीवी अमिताभ से कह रहे हैं, ‘ये कहीं घुमाने नहीं ले जाते हैं सर। कुछ खरीदते भी नहीं हैं।’ इस पर कंटेस्टेंट हंसते हुए बोलते हैं- आप तो सब जानते हैं सर। आप समझ जाइए।’ इस पर अमिताभ बोलते हैं, ‘हम तो नहीं समझ पा रहे हैं। चलो अब घुमा लाइए इस बात पर। एक बुजुर्ग भुगता हुआ समझा रहा है आपको।’ यह सुन सब बल से हंसते हैं। इसके बाद कंटेस्टेंट अश्विनी ने अमिताभ से पूछा कि क्या वह पत्नी जया को घुमाने ले जाते हैं? इस प्रश्न को सुनने के बाद पहले तो बिग बी हारान नजर आते हैं। लेकिन फिर वो बड़े ही दिलचस्प अंदाज में इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कहते हैं कि ‘हमारी पत्नी भी काम करती हैं। जब हम घर जाते हैं तो वो पहले से ही संसद में होती हैं। इसलिए हम बच जाते हैं।’अमिताभ के इस उत्तर देने के बाद वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लग जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस बात का भी खुलासा भी हो जाता है कि बिग बी काम की वजह से जया को कहीं घुमाने लेकर नहीं जा पाते हैं। हालांकि बावजूद इसके दोनों मियां- बीवी के बीच काफी प्यार हैं। आज भी जब दोनों किसी प्रार्टी या इंवेट में साथ नजर आते हैं तो दोनों के बीच जबरजस्त बाॅन्डिंग देखने को मिलती है।

