मनोरंजन

डॉन 3 को लेकर कियारा आडवाणी ने किया खुलासा

कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ के बाद कियारा आडवाणी अब जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन’ की सीरीज यानी ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर अदाकारा के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी उस्तहित नजर आ रहे हैं इसी बीच कियारा ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की और अपने भूमिका के बारे में बतायाNewsexpress24. Com don 3 download 1

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि ‘डॉन 3’ में कियारा अपने भूमिका को किस तरह से देखती हैं और क्या सोचती हैं हमेशा अपनी खूबसूरत और दमदार एक्टिंग के लिए पसंद की जाने वाली कियारा ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ में अपनी एक्शन से भरपूर भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि ये एक अच्छा निर्णय है मैं हमेशा से कुछ अलग करना चाहती थी’

एक्शन मोड को लेकर तैयार है कियारा

एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘मैं इसे अपने लिए बदलना चाहती थी, और ये एक ऐसा स्टाइल था जिसे मैं पाने के लिए तरस रही थी अपने आप में ये रोमांचक है, है ना’? अदाकारा ने बात करते हुए आगे कहा, ‘एक अभिनेता के तौर पर आप लगातार भिन्न-भिन्न किरदारों में कदम रखते हैं और रख रहे हैं और दुनिया को ये विश्वास दिला रहे हैं कि आप वही हैं फिल्म के लिए ये मुश्किल तैयारी होगी, लेकिन मेरे पास करने के लिए वो समय है मैं बहुत उत्साहित हूं’

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं कियारा

कियारा बताती हैं, ‘मैंने कभी कोई एक्शन फिल्म नहीं की है अब कुछ एक्शन करने का मेरा समय आ चुका है’! फरहान अख्तर की फेमस फिल्म सीरीज की तीसरी किस्त ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी अपनी-अपनी किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं इससे पहले वर्ष 2006 और 2011 में आई फिल्मों में शाहरुख खान नजर आए थे वहीं, अब फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं

Back to top button