जानें, Salman Khan और Shahrukh khan से जुड़ी एक दिलचस्प और चौंकाने वाली बात

फिल्म 22 नवंबर को फिर से रिलीज हो रही है
राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी और राखी मुख्य किरदार में थे. फिल्म में भाइयों के बीच का प्यार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है. जब यह फिल्म 29 वर्ष बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, तो इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के सेट से जुड़ी राकेश रोशन की कुछ मजेदार यादें भी सामने आईं, जो सभी को दंग कर देंगी.
जब सलमान ने शाहरुख को मारी थी गोली
राकेश रोशन ने गलता इण्डिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि एक दिन सलमान खान ने सेट पर शाहरुख खान को बंदूक से ‘गोली’ मार दी थी. हालांकि, यह बंदूक वास्तविक नहीं, बल्कि नकली बंदूक थी. सलमान खान ने फिल्म के एक्शन डायरेक्टर से बंदूक ली और पूरे सेट पर सभी को प्रैंक किया. शाहरुख और सलमान ने सेट पर लड़ाई करके भी सभी को प्रैंक किया जिसमें सलमान ने शाहरुख को बंदूक से गोली मार दी और शाहरुख ने ऐसा एक्टिंग किया जैसे वो कलाबाजी करते हुए जमीन पर गिर पड़े. इस प्रैंक को देखकर राकेश रोशन की हालत खराब हो गई और वो घबरा गए.
सलमान और शाहरुख से डर गए थे राकेश रोशन
इस बारे में बात करते हुए राकेश रोशन ने कहा, ‘मैंने उन दोनों से बोला कि ऐसा मत करो यार, ये कोई मजाक नहीं है! ये बहुत गंभीर मुद्दा है. सेट पर शॉक लग सकता है और कोई भी हादसा हो सकती है. लेकिन उस समय सलमान और शाहरुख दोनों ही बहुत छोटे थे, इसलिए उन्हें ये सब मजेदार लगता था. राकेश रोशन ने ये भी कहा कि उस समय वो काफी चिंतित थे क्योंकि फिल्म सेट पर इस तरह के ‘प्रैंक’ करने से कोई अनहोनी हो सकती थी. हालांकि, उस दिन के बाद सलमान और शाहरुख ने निर्णय किया कि वो इस तरह के घातक प्रैंक नहीं करेंगे

