जानिए कैसा था सोनाक्षी का प्री-वेडिंग का सूट…
बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इक्बाल के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं. इसी बीच सिन्हा परिवार ने अपने घर ‘रामायणा’ में पूजा करवाई, जिसकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. विवाह से पहले हो रहे इस फंक्शन में उन्होंने नीले रंग के सूट को कैरी किया था. फोटो में सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ पूजा में बैठी नजर आ रही हैं. जब से सोनाक्षी की ये पूजा में जाते हुए वीडियो सामने आई है तभी से लोग उनके सूट और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. जानिए कैसा था सोनाक्षी का सूट और इसते डिजाइन का नाम-

कैसा है ये नीला सूट
पूजा के लिए सोनाक्षी ने नीले रंग का एक सुन्दर शेड चुना. इस तरह के सूट को कुर्ता प्लाजो सेट बोला जाता है, जो मैचिंग करलर में आया है. ये गर्मियों के मौसम के लिए एक आरामदायक, हवादार सूट है. इसमें वी-नेकलाइन, फ्लेयर्ड स्लीव्स है. ये सूट लूज फिट में आता है. उन्होंने इसे मैचिंग प्लाजो पैंट के साथ पहना, जो एक परफेक्ट मोनोक्रोम लुक था.
साथ में लिया डिफरेंट दुपट्टा
रंग का तड़का लगाने के लिए उन्होंने अपने आउटफिट को मोर के हरे रंग के सेक्विन नेटेड दुपट्टे के साथ पेयर किया है. सोनाक्षी ने अपने इस लुक को मिनिमल रखा है. इस लुक में उन्होंने केवल एक ब्लैक रिस्ट वॉच और व्हाइट स्लाइडर्स के साथ स्टाइल किया है.
ग्लैमरस दिखा मेकअप
उनके ग्लैमरस मेकअप लुक में विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा-कोटेड लैशेज, न्यूड आईशैडो, डार्क ब्रो, ब्लश्ड गाल, चमकदार हाइलाइटर और पिंक लिपस्टिक का शेड शामिल है. उन्होंने अपने लंबे, चमकदार बालों को एक साफ-सुथरे बन में स्टाइल किया है, जो उनके लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था.
शादी के जोड़े को लेकर लोग लगा रहे हैं क्यास
फैशन के दीवाने सोनाक्षी के विवाह के लुक का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं, कयास लगा रहे हैं कि वह लाल या पेस्टल रंग की दुल्हन बनेंगी. इसके अतिरिक्त लोग ये भी जानना चाहते है वह साड़ी पहनेंगी या लहंगा.

