मनोरंजन

जानें, शारदा सिन्हा की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के गाने कहे तोसे सजना और गैंग्स ऑफ वासेपुर के गाने तार बिजली से पतले को आवाज देने वालीं प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा वेंटिलेटर सपोर्ट में हैं. पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकीं सिंगर 25 अक्टूबर से हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हाल ही में उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर मां के लिए प्रार्थना करने की अपील की है.

114951992

WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बोला है, ‘मां वेंटिलेटर पर हैं. अभी मैंने कंसेंट साइन किया है. प्रार्थना जारी रखिए. बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं. काफी कठिन है. इस बार काफी कठिन है. बस यही प्रार्थना करिए कि वो लड़कर बाहर आ सकें. अभी उनसे मिलकर आया हूं. छठी मां कृपा करे. डॉक्टर्स ने बोला है कि अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी है और अभी सब प्रयास कर रहे हैं उन्हें बाहर निकालने के लिए.

आगे अंशुमान ने कहा, ‘मैं इस समय लाइव आकर जानकारी दे रहा हूं, जिससे कोई गलत इन्फॉर्मेशन न डाले. हम सब यही प्रार्थना कर रहे हैं कि मां किसी तरह बच जाएं. बहुत कष्ट में भी हैं. आप सभी से प्रार्थना है कि अपनी पूजा में उन्हें शामिल रखिए. उन्होंने बहुत लंबा समय अपने राष्ट्र और राज्य को दिया है, इसलिए महत्वपूर्ण है कि हम सब उनके लिए प्रार्थना करें कि उन्हें थोड़ी और मोहलत मिलनी चाहिए. शारदा जी इस समय वेंटिलेटर पर जा चुकी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो शारदा सिन्हा को 25 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था. तब से ही उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है.

बताते चलें कि शारदा सिन्हा बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका हैं, जिनके छठ पर गाए हुए गाने काफी प्रसिद्ध हैं. बिहार की कोकिला कही जाने वालीं शारदा ने भोजपुरी, मैथिली, मगही समेत कई भाषाओं में लोक गीत गाए हैं.

साल 1989 में रिलीज हुई मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री फिल्म मैंने प्यार किया के गाने कहे तोसे सजना और गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रसिद्ध गाने तार बिजली से पतले को शारदा देवी ने ही आवाज दी है. वर्ष 1991 में उन्हें पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से नवाजा गया है.

Back to top button