जानिए, क्यों बदला अक्षय कुमार ने अपना नाम…
Akshay Kumar on change his name: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर चर्चा में हैं. अक्षय ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अक्षय ने अपना नाम भी बदल लिया था. अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव भाटिया है.

वहीं अब अक्षय कुमार ने अपने नाम बदलने के वजह का खुलासा किया है. एक साक्षात्कार के दौरान अक्षय ने कहा कि उन्होंने किसी पंडित के कहने पर ऐसा नहीं किया बल्कि इसके पीछे कई कारण थे. अक्षय ने 1987 में महेश भट्ट की फिल्म ‘आज’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में कुमार गौरव लीड अभिनेता थे. लेकिन वह पल उनके लिए इतना जरूरी था कि उन्होंने अपना नाम बदलने का निर्णय किया.
अक्षय कुमार ने कहा, क्या आप जानते हैं कि फिल्म में कुमार गौरव का नाम क्या था? अक्षय. इस तरह मुझे मेरा नाम मिला. ये बात बहुत से लोग नहीं जानते. तो, मेरा वास्तविक नाम राजीव है, और शूटिंग के दौरान, मैंने बस यूं ही पूछ लिया कि फिल्म में हीरो का नाम क्या है, उन्होंने बोला अक्षय, मैंने उनसे कहा, मैं अपना नाम अक्षय रखना चाहता हूं.
जब अक्षय से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिर कभी अपना रियल नाम रखने के बारे में नहीं सोचा? इस पर उन्होंने कहा, ऐसा एकदम नहीं था. यकीनन राजीव एक अच्छा नाम है, और मुझे लगता है कि राजीव गांधी पीएम थे और इसलिए यह एक बढ़िया नाम था, लेकिन मैंने इसे बदल दिया, ऐसे ही.
उन्होंने कहा, ऐसा नहीं था कि किसी पंडित ने मुझे अपना नाम बदलने की राय दी थी. मेरे पिता ने भी मुझसे बोला था- ‘तुम्हें क्या हो गया है’, लेकिन मैंने उनसे यही बोला था कि मेरी पहली फिल्म में हीरो का नाम यही था, इसलिए मैं यही रखूंगा.

