मनोरंजन

जानें, कैसा है अर्जुन कपूर की DVDs कलेक्शन का हिसाब-किताब…

मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. हाल ही में एक साक्षात्कार में अर्जुन कपूर ने अपनी पसंदीदा फिल्म शैलियों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें यूरोपीय और कोरियन सिनेमा बहुत पसंद है.

Images 2025 04 17t160521. 851

WhatsApp Group Join Now

अर्जुन कपूर ने कहा कि उनके पास 1000 से भी ज़्यादा DVDs का कलेक्शन है. इससे उनकी अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के प्रति गहरी रुचि और उसमें छुपे विवरणों को समझने की कला झलकती है.

अर्जुन ने कहा, मैं ‘Arjun Recommends’ नाम की एक सीरीज करता हूं. पहले मैं इसे बहुत एक्टिवली करता था, लेकिन अब थोड़ा कम कर दिया है. हाल ही में मैंने अपनी सारी DVDs हटा दीं. मेरे पास 1000 से ज़्यादा DVDs थीं. जब मैं बहुत ट्रैवल करता था, उस समय यूरोपीय सिनेमा में काफ़ी बूम था और मैं उसमें काफी दिलचस्पी रखता था.

उन्होंने कहा, अनुराग कश्यप ने मुझे ‘Memories of Murder’ के बारे में कहा था. यदि आप उनके पुराने वीडियो देखें, तो उनके पास एक कैबिनेट होता था – वैसा ही कैबिनेट मेरे पास भी था. मुझे फिल्मों को इकट्ठा करने और कमेंट्री के साथ देखने में बहुत मज़ा आता था. मैंने स्टीवन सोडरबर्ग की ‘Ocean’s’ ट्राइलॉजी की सारी फिल्में कमेंट्री के साथ देखी हैं.

इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री और हॉलीवुड दोनों सिनेमा को लेकर कुछ बहुत दिलचस्प बातें साझा कीं. उन्होंने भारतीय फिल्मों की तुलना कुछ क्लासिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों से की, जिससे दर्शक उनके फिल्मी ज्ञान से प्रभावित हो गए. साथ ही, अर्जुन अपनी यादों को ताजा करते हुए ‘Mr India’ फिल्म का ज़िक्र किया और आधुनिक भारतीय सिनेमा के क्रिएटिव डायरेक्टर्स की प्रशंसा की.

अर्जुन कपूर, जिन्हें हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ और ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था, अब लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं. यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और फैंस अर्जुन को एक बार फिर हास्य से भरपूर अंदाज़ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

Back to top button