पति सैफ की तरह ओटीटी पर धांसू एंट्री के लिए तैयार हैं करीना कपूर
बॉलीवुड की दमदार अदाकारा करीना कपूर खान ने अब तक अपने कई किरदारों से लोगों का दिल जीता है। लेकिन वर्षों बाद आज भी लोगों के जहन में गीत और पू की यादें इस तरह से समाई हुई हैं कि उनके पास अधिकांश ऑफर भी इसी तरह के रोल के आते हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि करीना ने स्वयं एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बैठकर लोगों से अगले प्रोजेक्ट के लिए रोल डिसकस कर रही हैं। लेकिन इस बार करीना किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि अपने ओटीटी डेब्यू के लिए रोल चुन रही हैं। 
ऐसा रोल चाहती हैं करीना
जी हां! ऐसा लग रहा है कि करीना कपूर अपनी भाभी आलिया भट्ट और पति सैफ अली खान की तरह एक धांसू एक्शन थ्रिलर वाले रोल के साथ ओटीटी डेब्यू करना चाहती हैं। इसलिए वह कई सारी स्क्रिप्ट को इंकार करने के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट का घोषणा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने करीना के फैंस का ध्यान खींचा है जो जानना चाह रहे हैं कि आने वाली नयी फिल्म कैसी होगी।

