अचानक ही पर्दे पर उतरकर फेमस हो गई थीं महिमा चौधरी…

शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म ‘परदेस’ बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्म के साथ ही इसके गानों ने भी धमाल मचा दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘परदेस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को बीच में ही जाना पड़ा था. ऐसे में मेकर्स ने अभिनेता के डुप्लीकेट की सहायता से एक पूरा गाना शूट किया था.
प्रेग्नेंट थीं गौरी खान
ये गाना फिल्म के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक ‘ये दिल दीवाना’ है. इस गाने की शूटिंग के बीच में ही शाहरुख खान को फिल्म छोड़कर जाना पड़ा था. डायरेक्टर सुभाष घई ने इसका खुलासा करते हुए कहा था कि अभिनेता की पत्नी गौरी खान उन दिनों प्रेग्नेंट थीं जिस वजह से उन्हें बीच शूटिंग ही जाना पड़ गया. ऐसे में फिल्म को टाइम पर समाप्त करने के लिए मेकर्स ने तिकड़म लगाया और उन्होंने डुप्लीकेट के साथ पूरा गाना शूट किया, जिसमें शाहरुख खान ने केवल क्लोजअप शॉट दिए थे.
सुभाष घई के इस खुलासे से पहले शायद ही किसी ने ये नोटिस किया होगा कि गाने में शाहरुख खान नहीं उनके डुप्लीकेट हैं. इस गाने ने रिलीज होते ही ज्यूकबॉक्स पर तहलका मचा दिया था. देशभक्ति के साथ रोमांटिक ट्विस्ट की ‘परदेस’ की कहानी छा गई थी. फिल्म ने लागत से चार गुना अधिक कमाई की थी.
4 गुना अधिक की थी कमाई
10 करोड़ के बजट में बनी ‘परदेस’ ने टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 40 करोड़ से अधिक रुपए छापे थे और आज भी वो मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल है.

