मनोरंजन

Mamta Kulkarni Birthday Special में देख डालिए एक्ट्रेस की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में

ममता कुलकर्णी की गिनती 1990 की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में होती है जिन्होंने अपनी फिल्मों से फैन्स का दिल जीता. आज ममता कुलकर्णी अपना 52वां जन्मदिन इंकार रही हैं. ममता कुलकर्णी मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी हीरोइन रही हैं जिनका करियर सफल फिल्मों के साथ-साथ कई विवादों से भी जुड़ा रहा है. लेकिन आप जानते हैं कि उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. इन फिल्मों में ममता कुलकर्णी नाना पाटेकर, सलमान खान, अक्षय कुमार और सनी देओल के साथ नजर आई थीं. बेशक आज ममता कुलकर्णी ने सिनेमाई दुनिया से दूरी बना ली है, लेकिन उनके भूमिका और फिल्में आज भी उनके फैंस के जेहन में ताजा हैं. आइए एक नजर डालते हैं ममता कुलकर्णी की पांच ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर.Newsexpress24. Com mamta kulkarnibirthday special download 2024 04 20t081346. 550

WhatsApp Group Join Now

1.तिरंगा (1993)
इस एक्शन फिल्म में राज कुमार, नाना पाटेकर, वर्षा उसगांवकर, हरीश कुमार और ममता कुलकर्णी मुख्य किरदार में थे. फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली थी.

2. क्रांतिवीर (1994)
इस फिल्म का निर्देशन भी मेहुल कुमार ने किया था फिल्म में नाना पाटेकर, अतुल अग्निहोत्री, डिंपल कपाड़िया और ममता कुलकर्णी मुख्य किरदार में थे यह एक बेहतरीन फिल्म थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला फिल्म में अतुल के साथ ममता की जोड़ी थी.

3. करण अर्जुन (1995)
करण अर्जुन का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था. फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, ममता कुलकर्णी और काजोल मुख्य किरदार में थे. फिल्म में ममता और सलमान खान एक साथ थे. सलमान की जोड़ी ममता के साथ पसंद की गई .

4. सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995)
सबसे बड़ा खिलाड़ी का निर्देशन उमेश मेहरा ने किया था. यह फिल्म वेद प्रकाश शर्मा के उपन्यास लल्लू पर आधारित थी. फिल्म में ममता कुलकर्णी और अक्षय कुमार की जोड़ी नजर आई थी फिल्म के म्यूजिक और एक्शन को काफी सराहना मिली थी.


5. वक़्त हमारा है (1996)

Back to top button