मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत से मिले मेगास्टार अमिताभ बच्चन, एक बार फिर छा गए इंटरनेट पर…

Amitabh bachchan-Rajnikanth: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर इंटरनेट पर छा गए हैं उनकी कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इनमें अमिताभ बच्चन साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं दरअसल, दोनों सुपरस्टार टीजे ज्ञानवेल की अपकमिंग फिल्म ‘वेट्टैयान’ (Vettaiyan) के सेट पर साथ शामिल हुए थे इन दोनों के रियूनियन की फोटोज़ औनलाइन सामने आई हैं फैंस अपने दो सुपरस्टार्स को साथ देखकर खुशी से पागल हो गए हैं ट्विटर पर ये फोटोज लगातार चर्चा में हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटोज़ साझा की हैं

Newsexpress24. Com amitabh bachchan rajnikanth images 1

WhatsApp Group Join Now

बिग बी ने रजनीकांत पर लुटाया प्यार
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडलव (ट्विटर) पर रजनीकांत के साथ फोटोज शेयर की हैं एक फोटो में सुपरस्टार्स ने स्लीक सूट पहनकर एक साथ स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए हैं रजनीकांत और अमिताभ ने एक-दूसरे को गले लगाया और एक अन्य तस्वीर में वे चर्चा में गहराई से डूबे हुए दिख रहे हैं लाइका प्रोडक्शंस ने फोटोज़ साझा करते हुए लिखा, “भारतीय सिनेमा के दिग्गज! सुपरस्टार @rajinikanth और शहंशाह @SrBachchan अपने बेजोड़ करिश्मे से मुंबई में वेट्टाइयां के सेट की शोभा बढ़ा दी
फैंस लंबे समय बाद रजनीकांत और अमिताभ को साथ देखकर काफी खुश हैं तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा,“2 कद्दावर कहने के बजाय यह इस तरह से बेहतर लगता है भारतीय सिनेमा के 2 वास्तविक डॉन

रजनीकांत ने अमिताभ के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “33 सालों के बाद, मैं अपने गुरु, श्री अमिताभ बच्चन के साथ टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित आनें वाले लाइका की “थलाइवर 170” में फिर से काम कर रहा हूं मेरा दिल ख़ुशी से धड़क रहा है!”

वेट्टैयान में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं दोनों इससे पहले भी कई फिल्में में स्क्रीन स्पेस साझा कर चुके हैं अमिताभ और रजनी सर को फैंस ने अंधा कानून (1983), और अरैस्ट (1985) जैसी फिल्मों में देखा है वहीं उनकी अंतिम फिल्म हम थी, जो 1991 में रिलीज हुई थी

Back to top button