मनोरंजन

रिलीज हुआ ‘टाइगर 3’ का मैसेज वीडियो,क्या होगी स्टारकास्ट…

कानपुर (इंटरनेट डेस्क) Tiger 3 Message Trailer Released: सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 काफी लंबे टाइम से चर्चा में बनी हुई है पहली दो फ्रेंचाइजी हिट होने के बाद फैंस भी इस तीसरे पार्ट का काफी बेसब्री के साथ प्रतीक्षा कर रहे थे हालांकि अभी फिल्म रिलीज को समय हैं पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है इस ट्रेलर को यश राज फिल्म्स ने “टाइगर का मैसेज” नाम दिया

Newsexpress24. Com tiger 3 images 2

WhatsApp Group Join Now

रिलीज हुआ ‘टाइगर 3’ का मैसेज वीडियो
इस फिल्म की पहली फ्रेंचाइजी 2012 में टाइगर और वर्ष 2017 में टाइगर जिंदा थी ये दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं अब करीब 6 वर्ष बाद इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होगा बिते दिनों टाइगर 3 का पोस्टर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए फैंस को इस फिल्म की कहानी की झलक दी है

क्या होगी स्टारकास्ट?
टाइगर 3 इस वर्ष दीपावली पर रिलीज होगी जिसका फैंस काफी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं बात करें स्टार कास्ट की तो इस फ्रेंचाइजी में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अतिरिक्त इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे बता दें कि इन फिल्म में पठान स्टार शाह रुख खान का भी क्रॉस ओवर होगा जैसा टाइगर ने पठान में किया था ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी

 

Back to top button