मैसी ने फरहान अख्तर की जमकर तारीफ करते हुए कहा…
विक्रांत मैसी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ’12वीं फेल’ इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। विक्रांत ने अपने बहुत बढ़िया काम से सभी का दिल जीत लिया है। वहीं दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान बनाई है। विक्रांत मैसी की करीना कपूर से लेकर कंगना रनौत ने जमकर प्रशंसा की है। फिल्म ’12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के बाद ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीत चुकी है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्रांत के एक्टिंग की खूब प्रशंसा हुई है। इन सबके बीच विक्रांत मैसी ने फरहान अख्तर की जमकर प्रशंसा करते हुए फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ को लेकर भी एक किस्सा शेयर किया है।

विक्रांत मैसी ने फरहान अख्तर की तारीफ
समदीश भाटिया के साथ एक साक्षात्कार में विक्रांत मैसी ने कई खुलासे किए हैं। विक्रांत ने फरहान अख्तर की उनके काम की प्रशंसा की और फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में उनके साथ काम करने के बारे में भी याद किया। सोशल मीडिया पर उनका ये साक्षात्कार तेजी वायरल हो रहा है। अभिनेता बात करते हुए बोला कि ‘मैं अपने काम से प्यार करता हूं। मुझे यदि किसी से कम्पलेन है तो मैं सामने से बोल देता हूं।’ इसके साथ ही विक्रांत मैसी ने फरहान अख्तर की भी प्रशंसा की है।
फरहान अख्तर के लिए कही बात
विक्रांत मैसी ने बोला कि, ‘मैं फरहान अख्तर का उदाहरण लेना चाहूंगा। मैं वास्तव में उनसे प्रेरित हूं। उनके पास लाइफ में क्या नहीं है? जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर हमेशा अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के सेट से भी एक किस्सा शेयर किया है, विक्रांत ने कहा कि सेट पर फरहान अख्तर एक्टिंग कर रहे थे, वह निर्माता भी थे, उनकी बहन जोया अख्तर फिल्म बना रही थीं, लेकिन जब वह रिहर्सल के लिए आते थे तो कभी स्क्रिप्ट अपने हाथ में नहीं रखते थे। उन्हें अपनी सारी लाइन और उनहें सब याद रहता है। यदि फरहान अख्तर अपना होमवर्क कर सकते हैं तो आपको लज्जा आनी चाहिए।’

