मनोरंजन

Mirai Box Office Collection Day 15: OG की एंट्री से 15वें दिन ही धड़ाम हुआ तेजा सज्जा की ‘मिराई’ का कलेक्शन

Mirai Box Office Collection Day 15: तेजा सज्जा की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ‘मिराई’ ने रिलीज के पहले सप्ताह धमाकेदार कमाई की थी लेकिन दूसरे सप्ताह में आने के बाद फिल्म की कमाई धीमी हो गई हालांकि फिल्म प्रत्येक दिन करोड़ों का बिजनेस कर रही थी अब फिल्म ने तीसरे सप्ताह में कदम रख दिया है और फिल्म की रफ्तार बहुत कम हो गई है पावर स्टार पवन कल्याण की नयी फिल्म ‘They Call Him OG’ के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया है इस फिल्म ने तेजा सज्जा की मिराई को पीछे कर दिया है

Mirai box office hindi opens with lower numbers than teja sajjas hanuman 01

WhatsApp Group Join Now

मिराई का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15वें दिन यानी 26 सितंबर को ‘मिराई’ ने केवल 57 लाख रुपये का बिजनेस किया इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 85.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है हालांकि, दूसरे सप्ताह से ही इसकी ग्राफ लगातार नीचे गिर रही है दूसरे सप्ताह में फिल्म ने सिर्फ़ 19.4 करोड़ रुपये ही कमाए, जो पहले सप्ताह की कमाई से लगभग 70% कम है

‘OG’ बना मिराई की मुश्किल

पवन कल्याण की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘They Call Him OG’, ‘मिराई’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है जहां ‘मिराई’ अपने तीसरे सप्ताह में करोड़ तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं ‘OG’ ने सिर्फ़ दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जिस दिन ‘मिराई’ ने 57 लाख कमाए, उसी दिन ‘OG’ ने बहुत बढ़िया 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

स्टारकास्ट और रिस्पॉन्स

‘मिराई’ में तेजा सज्जा के साथ ऋतिका नायक, मनोज मांचू, जगपति बाबू, श्रिया सरन और जयराम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहे हैं दर्शक कहानी और विजुअल्स की प्रशंसा कर रहे हैं, लेकिन मजबूत कंटेंट और जबरदस्त स्टार पावर वाली ‘OG’ की चमक के आगे ‘मिराई’ फीकी पड़ती दिख रही है

Back to top button