मनोरंजन

मुनव्वर फारुकी ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का किया खुलासा

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के BIGG BOSS 17 के विजेता बनने के कुछ दिनों बाद उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान खींच लिया है मुनव्वर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे हुए एक फोटो शेयर की थी उन्होंने इस फोटो को एक रोमांटिक गाने के साथ शेयर किया था, जिसके साथ एक सफेद दिल और एक गुलाब का इमोजी भी लगाया हुआ थाNewsexpress24. Com download 28 4

WhatsApp Group Join Now

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई थी और लोग इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान के बारे में अटकलें लगा रहे थे कुछ लोग तो यहां तक कह रहे थे कि ये उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी (Nazila Sitashi) हैं वहीं, इस फोटो के वायरल होने के बाद अब स्टैंड-अप कॉमेडियन और रियलिटी टीवी स्टार ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस भी दंग रह गए

मुनव्वर ने कहा अपना रिलेशनशिप स्टेटस

मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की गई इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल होने के बाद मुनव्वर ने एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, जिसमें मुनव्वर शीशे की ओर कैमरे की ओर इशारा करते हुए और हंसते नजर आ रहे थे वहीं, इस वीडियो के साथ मुनव्वर ने लिखा था, ‘सिंगल मारेगा अपान, सिंगल’ इसके साथ ही उन्होंने एक और कैप्शन भी लिखा था, ‘चिल दोस्तों! सिंगल छे’ मुनव्वर की ये स्टोरी भी तेजी से वायरल हो रही है

बिग बॉस 17 की सक्सेस पार्टी में किया डांस 

हालांकि, फैंस ये मानने को तैयार नहीं कि मुनव्वर सिंगल है अभी इसको लेकर मुनव्वर की ओर से अभी कोई बयान या पोस्ट शेयर नहीं किया गया है बता दें, BIGG BOSS 17 जीतने के बाद मुनव्वर अच्छी-खासी लाइमलाइट लूट रहे हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं हाल ही में वो BIGG BOSS 17 की सक्सेस पार्टी में भी नजर आए, जहां उन्होंने ‘जमाल कुटू’ पर सिग्नेचर स्टेप्स किए, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है

Back to top button