मनोरंजन

Nag Ashwin: नाग अश्विन ने की प्रभास की जमकर तारीफ, बोले…

इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में एक ‘कल्कि 2898 एडी’ सिनेमाघरों में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को दर्शकों से बहुत बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है. लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसका सबूत फिल्म का दिनों-दिन बढ़ता जा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्श है. प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई की है.

 

Download 38 2

WhatsApp Group Join Now

नाग अश्विन ने प्रभास के लिए किया खास पोस्ट 

प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ केवल हिंदुस्तान ही नहीं विदेश में भी धमाल मचा रही है. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन के मिश्रण वाली फिल्म में कलाकारों के एक्टिंग की भी काफी प्रशंसा की जा रही है. इस बीच नाग अश्विन ने अपनी फिल्म के नायक की काफी प्रशंसा की है. उन्होंने प्रभास को फिल्म की कामयाबी का श्रेय देते हुए युग का सबसे बड़ा स्टार कहा है.

बताया सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस स्टार

नाग अश्विन ने अपने एक्स एकाउंट पर प्रभास की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,” यह आदमी जो आराम से बैठा है, वह इन सब की वजह है. बिना किसी भेद रेट के निर्विवाद रूप से इस युग का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस स्टार. उन्होंने हमारे प्रोडक्शन को वह करने का आत्मविश्वास दिया, जो भी हमने इस फिल्म में किया. उन्होंने मुझे वह करने की आजादी दी, जो मैंने किया. इसके अतिरिक्त कई सारे सुझाव, जो फिल्म को इस स्तर की बनाने में मददगार रही. हर किसी का प्रिय, हमारा भैरव और अब दुनिया का क….“र

क्या प्रभास ही हैं कल्कि ?

नाग अश्विन ने बड़ी चालाकी से ये नहीं कहा है कि वह क से कर्ण बोलना चाह रहे हैं या प्रभास के कल्कि होने का इशारा कर रहे हैं. फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे सब इस पर ही बात कर रहे हैं कि प्रभास कल्कि हैं या नहीं. इसे लेकर तरह-तरह की जानकारियां जुटाई जा रही हैं. अब फिल्म में प्रभास ही कल्कि बनेंगे या नहीं, ये तो भविष्य की बात है. अभी ‘कल्कि 2898 एडी’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है.

 

 

Back to top button