नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली एक फिल्म ‘कोस्टाओ’ का प्रमोशन इन दिनों कर रहे हैं. हाल ही में एएनआई से की गई वार्ता में नवाजुद्दीन ने पहलगाम हमले पर भी चर्चा की. जानिए, अदाकार ने इस हमले को लेकर क्या-क्या कहा? 
दुख-गुस्से से भर गए हैं नवाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, ‘मेरे मन में बहुत गुस्सा और दुख है. मैं मानता हूं कि हमारी गवर्नमेंट काम कर रही है और आतंकियों को सजा मिलनी ही चाहिए. जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही दुखद है. साथ ही मैं बोलना चाहूंगा कि कश्मीर के लोग जिस तरह से टूरिस्ट का स्वागत करते हैं, वह पैसे और बाकी सब चीजों से परे है. कश्मीरियों के दिल में हमारे लिए और वहां आने वाले सभी टूरिस्ट के लिए प्यार भरा हुआ है.’
इस घटना ने राष्ट्र को एकजुट किया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगे कहते हैं, ‘हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख और ईसाई हो, सभी ऐसी दुखद घड़ी में एक साथ आ जाते हैं. यह कितने गर्व की बात है, कितने प्राउड की बात है कि इस घटना (पहलगाम आंतकी हमला) से पूरा राष्ट्र एक हो गया.’ पिछले दिनों भी पहलगाम हमले का विरोध जताने के लिए नवाजुद्दीन ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधी थी.