मनोरंजन

नेहा कक्कड़ ने कॉन्सर्ट में लेट पहुंचने पर तोड़ी चुप्पी, बोली…

नेहा कक्कड़ हाल ही में मेलबर्न कॉन्सर्ट के चलते विवादों से घिर गईं. उन पर इल्जाम थे कि वो 3 घंटे देरी से कॉन्सर्ट में पहुंचीं और एक घंटे की परफॉर्मेंस भी नहीं दी. इन आरोपों के बीच अब नेहा कक्कड़ ने सफाई देते हुए कहा है कि शो के स्पोंसर्स पैसे लेकर भाग निकले और कॉल उठाने बंद कर दिए. इसके बावजूद वो जैसे-तैसे मंच पर पहुंचीं और प्रतीक्षा कर रहे फैंस के लिए कॉन्सर्ट किया.

Download 2025 03 28t130944. 795

WhatsApp Group Join Now

क्या था पूरा मामला?

हाल ही में सिंगर का मेलबर्न में कॉन्सर्ट हुआ था. कॉन्सर्ट की टाइमिंग साढ़े सात बजे की थी, लेकिन नेहा कक्कड़ एक या दो घंटे नहीं बल्कि पूरे ढ़ाई घंटे बाद रात 10 बजे मंच पर पहुंचीं. सिंगर की देरी से उनका प्रतीक्षा कर रहे फैंस बुरी तरह भड़क गए और विरोधी नारे लगाने लगे. फैंस को भड़कता देख नेहा कक्कड़ मंच पर ही बुरी तरह रोने लगीं. इल्जाम ये भी थे कि नेहा ने एक घंटे भी परफॉर्म नहीं किया.

 

Back to top button