मनोरंजन

निधिदत्ता ने सम्भाली बॉर्डर-2 की कमान

1997 में ज्योति प्रकाश दत्ता यानी जेपी दत्ता
के डायरेक्शन में बनी फिल्म
‘बॉर्डर’ रिलीज हुई इसने कमाई
के सारे रिकॉर्ड तोड़Newsexpress24. Com 2 download 6

WhatsApp Group Join Now

दिए और एक मास्टरपीस
बनकर निकली मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में
वॉर पर आधारित अब
तक की सबसे बड़ी और
बेस्ट फिल्म है जेपी ने
इसके बाद भी ‘वॉर’
पर आधारित कई फिल्में बनाई,
लेकिन बॉर्डर जैसा रिस्पांस नहीं
मिल पाया

जेपी
दत्ता की बेटी निधि
दत्ता प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राइटर हैं
उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ की कमान संभाली
है वह इस फिल्म
की स्क्रिप्ट लिख रही हैं
इसे जेपी फिल्म के
बैनर तले प्रोड्यूस कर
रही हैं रिपोर्ट्स के
मुताबिक वह इसे निर्देशित
भी करेंगी अभी फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में चल रही
है

जेपी
दत्ता की ‘बॉर्डर’ में
सुनील शेट्टी, सनी देओल, अक्षय
खन्ना, जैकी श्रॉफ, पूजा
भट्ट, तब्बू और राखी जैसे
बड़ा कलाकार थे फिल्म से
सनी देओल के मीम्स
और डायलॉग्स आज तक वायरल
होते हैं और इस
पर मीम भी बनते
हैं

बीते
कई वर्षों से सीक्वल फिल्मों
का दौर चल रहा
है वरुण धवन और
सारा अली खान स्टारर
‘कुली नं 1’, आलिया भट्ट-आदित्य रॉय
कपूर की ‘सड़क 2’, आदित्य
और श्रद्धा कपूर की ‘आशिकी’
जैसी फिल्में 90 के दशक की
फिल्मों सीक्वल और रीमेक रहे
थे

‘बॉर्डर’
जैसी एपिक फिल्म का
भी रीमेक और सीक्वल बनाने
की लंबे समय से
मांग चल रही थी
लोगों की मांग को
पूरी करने की जिम्मेदारी
अब निधि दत्ता ने
उठाई है वह पिता
के साथ मिलकर इसकी
स्क्रिप्ट पर काम कर
रही हैं

जेपी
दत्ता 74 वर्ष के हो
चुके हैं उन्होंने आखिरी
बार फिल्म ‘पलटन’ का डायरेक्शन किया
था इस फिल्म को
भी क्रिटिक्स ने खूब सराहा
हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ
खास कमाल नहीं दिखा
सकी अब निधि दत्ता
‘बॉर्डर 2’ को आज की
पीढ़ी के हिसाब से
लिख रही हैं इसके
लिए दो स्टार को
पहले ही फाइनल कर
लिया गया है एक
हीरो का नाम सनी
देओल हैं, जिन्होंने बॉर्डर
में लीड और खास
रोल निभाया था वहीं, ‘बॉर्डर 2’ में दूसरे कंफर्म
एक्टर का नाम आयुष्मान
खुराना है रिपोर्ट्स के
मुताबिक फिल्म में आयुष्मान अहम
रोल में होंगे वह
पहली बार सनी देओल
के साथ काम करने
जा रहे हैं

Back to top button