हर एक आउटफिट में अपने दमदार कॉन्फिडेंस को कैरी करती है नोरा
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Nora Fatehi: अपने कमाल के डांस मूव्स के अतिरिक्त नोरा फतेही अपनी बोल्डनेस के लिए भी काफी फेमस हैं। नोरा का फैशन सेंस फैंस को काफी पसंद है और वो इसे बारीकी के साथ फॅालो भी करते हैं। फैशन गेम में नोरा को कोई हरा नहीं सकता। फिर चाहें वो उनका देसी लुक हो या फिर वेस्टर्न लुक। नोरा हर एक लुक में परफेक्ट लगती हैं। पर बात करें बॉडीकॉन ड्रेसेस की तो लगता है शायद ये उनका फेवरेट आउटफिट है।

नोरा हर एक आउटफिट में अपने दमदार कॉन्फिडेंस को कैरी करती हैं। इसकी वजह उनका हर एक ड्रेस में कंफर्टेबल रहना है। जब तक आप किसी ड्रेस में सहज महसूस नहीं करेंगे, तब तक आप में वो कॉन्फिडेंस नहीं दिखेगा।
नोरा फतेही के डांस मूव्स का हर कोई दिवाना है। बात करें उनके बॉलिवुड डेब्यू की तो उन्होंने वर्ष 2013 में फिल्म ‘रोर: द टाइगर्स ऑफ सुंदरबन’ से फिल्मों में एंट्री की।
इस डेब्यू के बाद नोरा फिल्म ‘बाटला हाउस’ और ‘सत्यमेव जेयते’ जैसी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में नोरा का नाम सिंगर गुरु रंधावा के साथ भी जुड़ा गया था।
बात करें म्यूजिक सांग्स की तो नोरा ‘बड़ा पछताओगे’ ‘कुसू कुसू’, ‘ओ साकी साकी’, ‘नाच मेरी रानी’ जैसे अनेक फिल्मों में फीचर हो चुकी हैं।
कैनेडियन डांसर और मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अदाकारा नोरा फतेही अब हिन्दी बोलने में काफी माहिर हो चुकी हैं। कई चैट शो और फंक्शन में उन्हें काफी अच्छी हिन्दी बोलते देखा गया है।

