मनोरंजन

Orry : हले मुझे पता ही नहीं था कि रिहाना है कौन, मैंने…

Orry On Rihanna: ओरहान अवात्रामणि (Orry Awatramani) उर्फ ओरी (Orry) अब अपने पोज की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए हैं. हर सेलिब्रिटी के साथ ओरी चिल करते नजर आते हैं. उन्हें बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ देख सबके मन में बस यही प्रश्न आता है कि आखिर ओरी हैं तो हैं कौन? खैर इस प्रश्न का उत्तर तो आजतक मिल नहीं पाया है और सेलिब्रिटीज भी फैंस को ये उत्तर देने में फेल हो गए हैं. इसी बीच ओरी का क्रेज सोशल मीडिया पर तब और भी बढ़ गया जब वो पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) के साथ नजर आए.

Newsexpress24. Com orry rihanna download 2024 03 18t202206. 557

WhatsApp Group Join Now

ओरी ने रिहाना को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में कॉन्सर्ट करने पहली बार इण्डिया आईं रिहाना को ओरी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था. इस दौरान ओरी और रिहाना की फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. कुछ लोगों ने तब ओरी को रिहाना को गलत तरह से टच करने पर ट्रोल भी किया था. वैसे इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि ये दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. लेकिन अब ओरी ने रिहाना को लेकर जो बयान दिया है वो सुन आप भी चौंक जाएंगे.

रिहाना को नहीं जानते थे ओरी?

हाल ही में उन्होंने मीडिया से रिहाना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे रिहाना बहुत पसंद है. पहले मुझे पता ही नहीं था कि रिहाना है कौन. मैंने उनका इंस्टाग्राम नेम पढ़ा था, जो ‘Badgalriri’ है. ऐसे में मैं ‘Badgalriri’ को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहा था और उनसे प्यार करता था.’ इतना ही नहीं उन्होंने रिहाना को लेकर क्या प्लान किया था अब उन्होंने वो भी रिवील कर दिया है. ओरी ने अपने बयान में आगे कहा, ‘मेरी एक मार्केटिंग ट्रिक थी जो मुझे अभी रिवील नहीं करनी चाहिए. ऑब्जेक्ट्स ऑफ ओरी /ऑब्जेक्ट्स ऑफ इंटरेस्ट.’ ओरी का बोलना है कि वो एक दिन अपना छोटा-सा म्यूजियम तैयार करेंगे.

ओरी ने रिहाना को लेकर की थी प्लानिंग

ओरी ने कहा कि उन्हें पता था कि रिहाना भी आने वाली हैं तो उन्होंने जानकर बड़े से इयररिंग्स पहने थे ताकि रिहाना इन्हें देखें और ठीक ऐसा ही हुआ. रिहाना ने ओरी से इयररिंग्स मांगे और ओरी ने उन्हें ये दे दिए. इसके बाद चालाकी दिखाते हुए ओरी ने अपने दोस्त से बोला कि वो इस मोमेंट की फोटो लें जिसके लिए उन्होंने ये इयररिंग्स पहने थे. हालांकि, कुछ ही देर में रिहाना से वो इयररिंग्स गुम हो गए और दूसरे इयररिंग्स के लिए वो ओरी के पास वापिस आईं.

 

Back to top button