मनोरंजन

OTT पर अकेले देख ली ये भूतिया फिल्में, तो रातों की नींद हो जाएगी गायब

मुंबईः दर्शकों के बीच हॉरर फिल्म का क्रेज हमेशा से ही रहा है कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस-थ्रिलर के साथ ही हॉरर फिल्में भी खूब पसंद की जाती हैं एक्शन, ड्रामा की तरह अब हॉरर फिल्मों को बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है यदि आप भी डरावनी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद विश्वास मानिये, आपका दिल दिमाग ही नहीं रूह भी बुरी तरह से हिल जाएगी खास बात तो ये है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, जिसे आप कभी भी किसी भी समय पर देख सकते हैं

Newsexpress24. Com ott ott horror movies

WhatsApp Group Join Now

हम बात कर रहे हैं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम अदाकारा नताली इमानुएल, ‘गॉसिप गर्ल’ फेम थॉमस डोहर्टी और ‘फ्लीबैग एंड मम्मा मिया’ फेम ह्यू स्किनर की मुख्य किरदार वाली फिल्म ‘द इनविटेशन’ की, जो 2022 में रिलीज हुई थी 26 अगस्त 2022 को रिलीज हुई ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है

फिल्म की कहानी की बात करें तो द इनविटेशन की कहानी एवी नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी मां की मृत्यु के बाद अपने परिवार की तलाश में निकलती है, लेकिन एक ऐसे चक्रव्यूह में फंस जाती है जिससे निकलना उसके लिए नामुमकिन है एवी की मां के गुजरने के बाद उसके इर्द-गिर्द कोई नहीं होता वह अपना डीएनए टेस्ट कराती है और इसके बाद वह अपने कजिन से मिलती है, जिसे वह जानती भी नहीं अपने कजिन ऑलिवर से मिलकर एवी काफी खुश होती है

द इनविटेशन 2022 में रिलीज हुई थी

इस हॉरर थ्रिलर में ऐसे-ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखकर आपकी चीख निकलना बहुत ही सामान्य बात होगी इसके अतिरिक्त फिल्म का सस्पेंस भी आपकी धड़कनें बढ़ा देंगी द इनविटेशन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 25.1 मिलियन $ और अन्य क्षेत्रों में 12.9 मिलियन $ की कमाई की थी पूरे विश्व में इस फिल्म ने कुल 38 मिलियन $ की कमाई की, जबकि फिल्म का बजट 10 मिलियन $ का था

Back to top button