मनोरंजन

OTT Release: इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक दे रही है ये 6 वेब सीरीज

OTT Upcoming Release: अगस्त का महीना अब समाप्त होने को है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट की डोज एकदम समाप्त नहीं होगी. हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी आपका मनोरंजन करने के लिए कई वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जो वीकेंड पर आपका मूड बना देंगी. दरअसल, 27 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जी5 और जियो सिनेमा जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ कई फिल्में और सीरीज दस्तक देंगी. यदि आप भी इन प्लेटफॉर्म पर कुछ नए कंटेंट की तलाश में हैं, तो फटाफट लिस्ट जरूर चेक करें. इन वेब सीरीज को आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं.

Netflix amazon india streaming1547808042873 1608297055

WhatsApp Group Join Now

इंटेरोगेशन

अगर आपको क्राइम-मर्डर मिस्ट्री जोनर की सीरीज देखना पसंद है तो इस सप्ताह आपको एंटरटेन करने के लिए ‘इंटेरोगेशन’ नाम की सीरीज आ रही है. ये वेब सीरीज 30 अगस्त को जी5 पर रिलीज होगी. इसकी कहानी एक रिटायर न्यायधीश की रहस्यमयी ढंग से हुई मृत्यु पर आधारित है

कैडेट्स

साल 1998 में कारगिल युद्ध से पहले की कहानी को दिखाती वेब सीरीज ‘कैडेट्स’ 30 अगस्त को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की जाएगी. इसकी कहानी चार युवाओं की है, जो सशस्त्र बल एकेडमी में एडमिशन लेते हैं.

मुर्शिद

के के मेनन अपनी वेब सीरीज ‘शेखर होम’ के बाद ‘मुर्शिद’ लेकर आ रहे हैं. इस गैंगस्टर पर बेस्ड वेब सीरीज में उन्होंने एक पठान का भूमिका निभाया है. इस सीरीज को आप 30 अगस्त से जी5 पर देख सकते हैं.

आईसी 814: कंधार हाईजैक

इंडिया के सबसे लंबे हाईजैक पर बेस्ड वेब सीरीज ‘आईसी 814: कंधार हाईजैक’ भी रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं. इस सीरीज में उन्होंने आईसी 814 के पायलट कैप्टन शरण देव का भूमिका निभाया है. ये सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.

द रिंग्स ऑफ पावर

अमेजन प्राइम वीडियो पर आपको एंटरटेन करने के लिए ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ आने को तैयार है. इस सीरीज के पहले सभी पार्ट्स को लोगों ने काफी पसंद किया है. अब ये सीरीज 29 अगस्त को रिलीज होगी.

गॉडजिला एक्स कॉन्ग

अगर आपने ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ देखी है और आपको पसंद आई है तो आपके लिए अब मॉन्सटर्वर्स नए सीजन के साथ लौट रहा है. इस नए सीजन में आपको ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग’ में कई मॉन्सटर्स दिखाई देंगे. ये नयी वेब सीरीज 29 अगस्त को जियो सिनेमा पर दस्तक देगी.

Back to top button