अनुष्का शर्मा का दिया तोहफा पहन इतराईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. शूटिंग हो या फैमिली गैदरिंग, प्रियंका अपने फैंस से कुछ शेयर करना नहीं भूलतीं. अदाकारा ने पिछले दिनों अपनी फैमिली वेकेशन की फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनके खूब चर्चे रहे. अब ग्लोबल स्टार का एक और पोस्ट सुर्खियों में है. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के दिए एक गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. देसी गर्ल ने इस प्यारे से तोहफे के लिए अपनी दोस्त को थैंक यू भी बोला है. प्रियंका चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा के साथ जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम किया था और तभी से दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है.

प्रियंका चोपड़ा ने पहना अनुष्का शर्मा का दिया गिफ्ट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट के जरिए कहा कि वह अभी भी अनुष्का शर्मा के दिए इस तोहफे को नहीं भूल सकी हैं और आज भी उन्हें ये उतना ही पसंद है जितना तब था, जब उन्हें ये अनुष्का ने गिफ्ट के तौर पर दिया था. तो क्या है अनुष्का शर्मा का प्रियंका चोपड़ा को दिया ये तोहफा, जिसे ग्लोबल स्टार आज भी इतना पसंद करती हैं. दरअसल, अनुष्का ने कभी अपनी ‘दिल धड़कने दो’ को-स्टार को एक चाचा चौधरी वाली क्यूट सी टी-शर्ट गिफ्ट की थी, जो प्रियंका को आज भी बहुत पसंद है और इस बात का खुलासा स्वयं प्रियंका चोपड़ा ने किया है.
अनुष्का के दिए गिफ्ट से प्रियंका चोपड़ा को आज भी है प्यार
अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अनुष्का की दी चाचा चौधरी वाली टी-शर्ट पहने हुए हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मुझे आज भी अपनी चाचा चौधरी वाली टी-शर्ट से प्यार है. थैंक यू अनुष्का शर्मा.‘ फोटो में प्रियंका ब्लैक टी शर्ट में नजर आ रही हैं, जिसमें रेड और व्हाइट चाचा-चौधरी वाला प्रिंट है. इस टी-शर्ट को ग्लोबल स्टार ने ब्लैक जॉगर्स के साथ पेयर किया है.
अब इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब ‘सिटाडेल 2’ की शूटिंग की तैयारी में जुट गई हैं. अदाकारा ने इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी है. इसके अतिरिक्त वह अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में भी नजर आएंगी. इसमें ग्लोबल स्टार के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी होंगे और इसका निर्देशन इल्या नाइशुल्लर ने किया है. दूसरी तरफ प्रियंका अपकमिंग अमेरिकी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है. फिल्म में वह एक स्त्री समुद्री डाकू का भूमिका निभाएंगी

