मनोरंजन

‘द ब्लफ’ का स्टंट सीक्वेंस शूट करने के दौरान जख्मी हो गईं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Neck Injury: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ का स्टंट सीक्वेंस शूट करने के दौरान अदाकारा जख्मी हो गई हैं और उनकी गर्दन पर चोट आ गई है. उनकी इस तस्वीरों को देखकर फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं…

Image 1718774172

WhatsApp Group Join Now

 Priyanka Chopra Injury: मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नयी हॅालिवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच अदाकारा ने अपने शूट के बीच से एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं. दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ का स्टंट सीक्वेंस शूट करने के दौरान अदाकारा जख्मी हो गई हैं और उनकी गर्दन पर चोट आ गई है. उनकी इस तस्वीरो को देखकर फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं.

स्टंट सीक्वेंस शूट करने के दौरान जख्मी हुईं priyanka chopra,गर्दन पर लगी चोट

फैंस डेडिकेशन की कर रहे तारीफ
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की. जिसमें वो अपने गले पर लगी चोट को दिखाती नजर आ रही हैं. वहीं इसके साथ कैप्शन पर उन्होंने लिखा कि, ‘और ये मेरे पेशेवर काम का एक बड़ा जोखिम.‘ एक तरफ जहां कुछ फैंस इसे देखकर परेशान हो गए हैं, वहीं कुछ फैंस अदाकारा के डेडिकेशन लेवल की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखाई देंगी. बता दें कि इस फिल्म में जॉन सीना और इद्रिश इल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं प्रियंका की फिल्म ‘द ब्लफ’ भी उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

Back to top button