मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ पहुंची राम नगरी

मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अयोध्या नगरी पहुंची यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए

Newsexpress24. Com full51299
प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ पहुंची राम नगरी 1
WhatsApp Group Join Now

प्रियंका को कड़ी हाई सिक्योरिटी के बीच राम मंदिर पहुंची आउटफिट की बात करें तो देसी गर्ल पूरी तरह भारतीय आउटफिट में नजर आई उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहुंची थी

वहीं निक जोनस व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता पहने दिखाई दिए लाडली मालती भी मम्मी की तरह सलवार सूट में दिखाई दी उन्होंन माथे पर दुपट्टा बांध रखा था जिसमें वह काफी क्यूट लग रही थी

फैंस प्रियंका चोपड़ा का भक्तिमय अंदाज देखकर काफी खुश हैं एक यूजर ने लिखा, ”प्रियंका चोपड़ा कहीं भी हो लेकिन भारतीय संस्कृति नहीं भूलती हैं

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जय श्री राम प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को ईश्वर की पूजा करना सिखा रही हैं” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”निक और मालती को राम मंदिर घूमकर मजा आ गया होगा

जनवरी 2024 में नवनिर्मित मंदिर में भव्य राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कई मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री हस्तियां अयोध्या में थीं कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को आकाश अंबानी, पत्नी श्लोका अंबानी और अन्य लोगों के साथ देखा गया

कंगना रनौत और अमिताभ बच्चन भी उपस्थित थे रजनीकांत, चिरंजीवी, राम चरण जैसे साउथ के सेलेब्स को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या राम मंदिर में देखा गया

प्रियंका गुरुवार को बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंचीं एक दिन बाद निक भी मुंबई पहुंचे प्रियंका मुंबई में कई कार्यक्रमों में भाग लेती रही हैं, जिसमें ईशा अंबानी की ओर से आयोजित होली पार्टी भी शामिल है

हाल ही में, प्रियंका ऑस्कर-नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री टू किल ए टाइगर के लिए कार्यकारी निर्माता बनीं फैंस प्रियंका को द ब्लफ में देखेंगे, जिसका निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स करेंगे इसमें कार्ल अर्बन भी होंगे

 

Back to top button