रजनीकांत को मिला सबसे महंगे स्टार का खिताब, जैकी चैन को भी दे दी मात
72 वर्ष के रजनीकांत आज भी मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के सभी अभिनेताओं पर भारी पड़ते हैं। अब तो वह एशिया के सबसे महंगे स्टार बन चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘कुली’ का जितना पूरा बजट है, उसका 60 प्रतिशत पैसा तो रजनीकांत ने केवल फीस के रूप में ही वसूल लिया है। यह फिल्म स्टोरी और एक्शन में कैसी होगी या बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाएगी, इसका तो पता नहीं लेकिन फिलहाल अपनी स्टार कास्ट और फीस को लेकर ही यह सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।

रजनीकांत की ‘कुली’ फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें रजनीकांत के साथ साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा भी हैं। इस फिल्म को एआर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं और लोकेश कनगराज इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है और यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी स्टारकास्ट की फीस पर भी भारी-भरकम पैसा खर्च किया है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि केवल डायरेक्टर को ही 60 करोड़ रुपये फीस दी गई है। यह भी अब तक का एक रिकॉर्ड है।
रजनीकांत को कितना पैसा मिला
यह फिल्म रजनीकांत की फीस को लेकर भी सुर्खियों में है, जो अब एशिया के सबसे महंगे स्टार बन चुके हैं। उन्होंने इससे पहले रोबोट फिल्म के लिए भी काफी मोटी फीस वसूली थी और अब अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 72 वर्ष के इस अदाकार ने फिल्म के लिए 280 करोड़ रुपये की फीस वसूली है। यह फीस चीन के सुपरस्टार जैकी चेन और मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अदाकार आमिर खान से भी कहीं ज्यादा है।
फिल्म में लंबी स्टारकास्ट
‘कुली’ फिल्म में रजनीकांत के अतिरिक्त नागार्जुन भी है। इस तेलुगु एक्टर ने 35 करोड़ रुपये की फीस ली है और ऊपर से 10 प्रतिशत GST भी वसूला है। फिल्म में श्रुति हसन, सत्यराज और उपेंद्र राव भी हैं, लेकिन इनकी फीस बाजार दर के आधार पर ही है। पूजा हेगड़े ने इस फिल्म के लिए एक आइटम सांग भी किया है और उन्होंने 2 करोड़ रुपये की फीस वसूली है।
आमिर खान का कैमियो रोल
‘कुली’ फिल्म में मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री स्टार आमिर खान का कैमियो रोल भी है। इस छोटे से रोल के लिए आमिर ने करीब 30 करोड़ रुपये चार्ज किया है। फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है और यह सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को इसे वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा। प्रोड्यूसर्स का दावा है कि यह भारतीय सिनेमा में कमाई का रिकॉर्ड बना सकती है

