मनोरंजन

रजनीकांत की कुली ने बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Coolie Worldwide Collection: लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित रजनीकांत की कुली ने 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की रिलीज से पहले ही जबरदस्त बुकिंग के साथ, फिल्म ने पहले दिन पूरे विश्व में लगभग 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह अब तक की सबसे अधिक ओपनिंग वाली तमिल फिल्म बन गई आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितनी कमाई कर ली है

Download 2025 08 18t175132. 209

WhatsApp Group Join Now

वर्ल्डवाइड कुली रही ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार कुली ने धुआंधार कमाई कर डाली है मूवी ने बीते 4 दिनों में 385 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया जल्द ही यह 400 करोड़ की धांसू कमाई कर इतिहास रचने के लिए तैयार है फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बढ़िया प्रदर्शन रजनीकांत के स्टारडम को दर्शाता है कुली को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से भी कड़ी भिड़न्त मिल रही है, लेकिन रिलीज के बाद से ही यह फिल्म उनसे आगे रहने में सफल रही है

कुली ने पूरे विश्व में मचाया तहलका

कुली पूरे विश्व में धमाल मचा रही है इसकी 45 मिलियन $ की बहुत बढ़िया कमाई ने हॉरर फिल्म “वेपन्स” को पीछे छोड़ दिया है, जिसने पिछले चार दिनों में अनुमानित 44 मिलियन $ की कमाई की थी तीसरे जगह पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की “वॉर 2” है, जिसने अनुमानित 30 मिलियन $ की कमाई की

कुली 2 के बारे में

रजनीकांत की स्टार पावर और लोकेश कनगराज की ताकतवर कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई यही वजह है कि दर्शकों ने इसे मस्ट वॉच कहा और सिनेमाघर हाउसफुल रहे साउथ के साथ-साथ मूवी नॉर्थ में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है रजनीकांत के अलावा, फिल्म में सौबिन शाहिर, श्रुति हासन और सत्यराज भी हैं, साथ ही आमिर खान, पूजा हेगड़े और उपेंद्र राव भी कैमियो में हैं

 

Back to top button