मनोरंजन

Rakhi Sawant फूट-फूटकर रोईं, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाईं, बोलीं…

Rakhi Sawant Support Salman Khan: मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर जब से गोलियां चलने का मुद्दा सामने आया है, फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. फैंस से लेकर अभिनेता की फैमिली तक सभी परेशान हैं. हालांकि पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों शूटरों को अरैस्ट कर लिया है. साथ ही अभिनेता के घर के बाहर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. इस बीच सलमान की सुरक्षा को लेकर परेशान राखी सावंत फूट-फूटकर रोती दिखाई दी हैं. उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हाथ जोड़कर भाईजान की सलामती की दुआ मांगी है.

Newsexpress24. Com rakhi sawant 039039 rakhi sawant 2

WhatsApp Group Join Now

वीडियो में फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत

बता दें कि राखी सावंत पिछले काफी समय से दुबई में हैं. वह सलमान खान को अपना भाई मानती हैं. जैसे ही उन्हें पता चला कि बांद्रा स्थित अभिनेता के घर के बाहर गोलियां चली हैं और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, ड्रामा क्वीन काफी घबरा गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए रो-रोकर बोला है कि वह लोग सलमान खान के साथ ऐसा न करें.

बोलीं, मेरे भाई के साथ ऐसा मत करो

वीडियो में राखी कह रही हैं, ‘मत करो न मेरे भाई के साथ, प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं आप लोगों से मिन्नते करती हूं. उन्होंने बहुत लोगों का घर बचाया है बहुत गरीब लोगों का भला किया है क्या मिलेगा आप लोगों को? प्लीज मत करोमत करो मैं हाथ जोड़ती हूं आप लोगों के सामने ऐसा मत करो

वीडियो में राखी सावंत फूट-फूटकर रोती आगे कह रही हैं, ‘उनके एंजियो की वजह से बहुत सारे घर चलते हैं. कितने गरीबों का वो भला करते हैं. मेरे जैसों की सहायता की और मेरी मां का उपचार कराया है उन्होंने. मैं हाथ जोड़ती हूं प्लीज उन्हें बख्श दो.

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चली थी गोलियां

गौरतलब है कि रविवार सुबह बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर करीब सुबह 5 बजे दो बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलाई थी. जब गोली चली तो सलमान खान घर पर ही उपस्थित थे. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली. हालांकि मुंबई पुलिस ने कड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोनों बाइक सवार शूटरों को अरैस्ट कर लिया है.

Back to top button