एक बॉक्सिंग इवेंट में भाग लेने जा रही हैं रेहाना
सुंदर स्त्री होने अपने आप में एक उपलब्धि है। ऐसे में यदि वह स्त्री ब्यूटी क्वीन का खिताब हासिस कर ले तो शायद उसे स्वयं को किसी और तरह से साबित करने की आवश्यकता ही ना हो। ल लेकिन 21 वर्ष की रेहाना कार्टियर के लिए शायद यह काफी नहीं था। यही वजह है कि पीजेंट क्वीन और यूएसए स्विमसूट इंटरनेशनल फाइनलिस्ट होने के बाद भी वे कुछ हट कर बहुत ही अलग करने जा रही हैं, वे अब बॉक्सिंग भी करेंगी और इसके लिए ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

एक सफल ब्यूटीक्वीन
जो भी सुनता है उसे आश्चर्य ही होती है कि रेहाना एक बॉक्सिंग इवेंट में भाग लेने जा रही हैं। अगले 23 मार्च को उनके 6 मिनट की नॉकआउट फाइट भी है। ऐसा नहीं ही कि उनके शोहरत कुछ कम है। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 5 हजार फालोअर्स हैं। इंग्लैंड के सरे की रहने वाली रेहाना ने मिस सुपरटेलेंट इंग्लैंड के तौर पर मिस सुपरटेलेंड वर्ल्ड कॉम्पटीशन में इंग्लैंड का अगुवाई किया है।
एक सफल और संभावनाओं वाला करियर
उन्होंने वर्ष 2021 में मिस बेयरफेस टॉप मॉडल का टाइटल भी हासिल किया है। वे कई मंचों पर कैटवाक करती रही हैं जिनमें से कुछ इवेंट हाल ही में हुए हैं। लेकिन इस सब को नजरअंदाज कर रेहाना रिंग में उतरने की तैयारी कर रही हैं।कुल मिला कर रेहाना इस समय सफल मॉडल के करियर में हैं और उनके इस करियर में अब भी बहुत अधिक संभावनाएं हैं।
पर बॉक्सिंग क्यों?
लेकिन रेहाना ऐसा क्यों कर रही है। इसका उत्तर स्वयं उन्होंने ही दिया है। उन्होंने कहा कि जब वे स्विमसूट प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं, उसी की ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने किकबॉक्सिंग की थी और तभी उन्हें अपने इस जुनून का पता चला था। जब उन्होंने एक चैरिटी मैच के बारे में सुना उन्हें लगा कि इसमें भाग लेना चाहिए।
वे बीते छह महीने से फिटनेस के लिए किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं और अब हाल ही में बॉक्सिंग की पूरी ट्रेनिंग प्रारम्भ की है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वे मॉडलिंग और पीजेंट्स में भाग लेना बंद कर रही हैं। वे अपना यह करियर भी जारी रखेंगी। लेकिन फिलहाल वे बॉक्सिंग की तैयारी में जुटी हैं जिसके लिए वे काफी नर्वस हैं।

