मनोरंजन

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंची रिहाना

कपल के प्री-वेडिंग इवेंट की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसका आगाज अन्नदान के साथ हुआ। ये फंक्शन 1 से लेकर 3 मार्च तक चलेंगे। इसी बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए ग्लोबल आइकॉन रिहाना भी जामनगर पहुंच चुकी हैं…Newsexpress24. Com anant ambani radhika merchant pre wedding rihanna download 8
WhatsApp Group Join Now

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी लंबे समय से सुर्खियों में छाई हुई है। जल्द ही अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। कपल के प्री-वेडिंग इवेंट की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसका आगाज अन्नदान के साथ हुआ। ये फंक्शन 1 से लेकर 3 मार्च तक चलेंगे। इसी बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने कई बॉलीवुड सितारों के साथ दुनिया के कई दिग्गज मेहमान भी पहुंच चुके हैं। जी हां, इन प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए ग्लोबल आइकॉन रिहाना भी जामनगर पहुंच चुकी हैं।

रिहाना की परफॉर्मेंस के लिए सजा भव्य स्टेज
रिहाना के जामनगर आने का एक वीडियो बीती रात सामने आया था। इसी बीच अब उनकी परफॉर्मेंस की रिहर्सल की वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिहाना के लिए एक भव्य स्टेज साफ नजर आ रहा है। इसके अलावा एक और वीडियो में कुछ पडोसी रिहाना की रिहर्सल को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इंटरनैशनल पॉप आइकन रिहाना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगी

रिहाना की परफार्मेंस से झूमेगा जामनगर
इस भव्य तैयारियों से एक बात तो तय है कि, गुजरात के जामनगर में कुछ तो ऐसा होने वाला है, जो पहले कभी नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रिहाना अपने फेमस सॅाग ‘डायमंड्स’ की रिहर्सल करती सुनाई दे रही हैं। इसके अलावा खबर है कि रिहाना ‘ऑल ऑफ द लाइट्स’ पर परफॉर्म करने वाली रही हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर इस बात का पता लगता है कि, रिहाना की ये खास परफॉर्मेंस का लुफ्त सिर्फ वहां बैठे लोग ही नहीं, बल्कि आसपास की बिल्डिंग वालों भी जमकर उठा सकते हैं।

Back to top button