मनोरंजन

ऋषभ शेट्टी की ‘कांताराः चैप्टर 1’ इस साल की बनी सबसे बड़ी फिल्म

WhatsApp Group Join Now

होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की ‘कांताराः चैप्टर 1’ इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. वर्ष 2022 में ‘कांतारा’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद दर्शक इसके प्रीक्वल का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे. ऐसे में ट्रेलर के आखिरकार सामने आने के बाद इसमें रोमांचक पल और दिल को छू लेने वाले विजुअल्स देखने को मिले. अब फिल्म की रिलीज को केवल एक दिन ही बाकी है और ऐसे में मेकर्स ने लोगों की बेकरारी और बढ़ा दी है. फिल्म का एनर्जेटिक और थ्रिल से भरा गाना ‘रेबेल’ आज रिलीज कर दिया गया है और इसके साथ ही साफ हो गया है कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ की झलक भी इस गाने के जरिए मिलने वाली है.

Download 2025 10 01t165324. 007

गूंजेगी दिलजीत की आवाज

दिलजीत दोसांझ की दमदार आवाज से सजा गाना ‘रेबेल’ ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के हर पहलू को रोमांचक और प्रभावशाली बनाता है. यह गाना दर्शकों को ‘कांतारा’ की भव्य और रोमांचक दुनिया में ले जाता है और गाने में स्वयं दिलजीत की मौजूदगी इसके पूरी एनर्जी को बढ़ा देती है. उनकी आवाज और मौजूदगी मिलकर गाने में एक अलग ही जादू पैदा करती है और फिल्म के रिलीज के लिए उत्साह को और बढ़ा रही है. निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर ‘रेबेल’ सॉन्ग शेयर करते हुए लिखा, ‘एक आवाज जो बगावत की गूंज सुनाए, एक बीट जो आपकी आत्मा को हिला दे. कांतारा के रेबेल सॉन्ग में अब दिलजीत दोसांझ का जादू भी जुड़ा गया है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है. कांतारा चैप्टर 1 2 अक्टूबर को सिनेमा में.

 

Back to top button