मनोरंजन

सिंघम अगेनकी तारीख बदलने के प्रयास में रोहित-अजय

अल्लू
अर्जुन की मोस्ट अवेटेड
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट
अनाउंस हो गई है.Newsexpress24. Com 2 download 11

WhatsApp Group Join Now

अल्लू अर्जुन की फिल्म 15 अगस्त
2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने
के लिए पूरी तरह
तैयार है. जब से अल्लू अर्जुन की फिल्म की तारीख
जारी हुई है, तभी से सिने गलियारों में यह बोला जा रहा था कि अब अजय देवगन और रोहित
शेट्टी को अपनी फिल्म सिंघम अगेन की तारीख बदलनी पड़ेगी. उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी
और अजय देवगन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म की प्रदर्शन तिथि दो माह
पूर्व ही घोषित कर दी थी. रोहित
शेट्टी और उनकी टीम
नहीं चाहती कि बॉक्स ऑफिस
पर ‘पुष्पा 2’ और ‘सिंघम अगेन’
की भिड़न्त हो.

दोनों फिल्में एक ही तारीख को हो रही है रिलीज

फिल्म से जुड़े करीबी
सोर्स का बोलना है
कि पुष्पा 2 और सिंघम का
सीक्वल दोनों ही ब्लॉकबस्टर साबित
होने का दम रखती
हैं. यदि अल्लू अर्जुन
की तरफ से एक
फोन आ जाता तो
ऐसी परेशानी नहीं आती. मेकर्स
के लिए टेंशन की
बात यह है कि
दोनों फिल्में एक ही तारीख
यानी 15 अगस्त को रिलीज हो
रही है, क्योंकि उस
दिन बड़ा हॉलीडे है.

जिस
दिन फिल्म रिलीज हो रही है
उस दिन गुरुवार पड़
रहा है, जिसके चलते उन्हें 4 दिन का वीकेंड
मिल रहा है. ऐसे में
मेकर्स इस तारीख को छोड़ना नहीं चाहते हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम
अगेन की घोषणा पहले
ही हो चुकी थी.
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 बाद
में अनाउंस की. अब बॉलीवुड
हंगामा की रिपोर्ट की
मानें तो अजय देवगन
ऐंड कंपनी इस बात से
थोड़ा नाखुश है.

अजय ईगो के चलते नहीं करेंगे नुकसान

फिल्म से जुड़े सोर्स
ने बताया, “न तो रोहित
शेट्टी और न ही
अजय देवगन इतने ईगो वाले
हैं कि डेट न
बदलें जबकि फिल्म का
बिजनस प्रभावित हो सकता है.
बेशक वे लोग अल्लू
अर्जुन के निर्णय से
नाराज थे, क्योंकि अल्लू
अर्जुन ने बिना सूचना
दिए ऐसा कर दिया
है. जबकि एक ऐसी
फिल्म की डेट अनाउंस
हो चुकी थी जो
ब्लॉकबस्टर हो सकती है.
लेकिन ये लोग पु्ष्पा
की राह का रोड़ा
नहीं बनना चाहते.

पुष्पा को हानि नहीं पहुंचाना चाहते अजय

सोर्स ने बताया, “पुष्पा
और सिंघम दोनों हिंदी ब्लॉकबस्टर हो सकती हैं.
उनके सेम डेट पर
आने का कोई सेंस
नहीं बनता. अजय और रोहित
ने साथ मिलकर डेट
आगे बढ़ाने का निर्णय लिया
है. अजय और रोहित
को लगता है कि
पुष्पा को हॉलीडे की
जरूरत है लेकिन सिंघम
इतना बड़ा ब्रैंड है
कि यह बिना किसी
हॉलीडे के भी रिकॉर्ड
तोड़ेगा. वे लोग पुष्पा
के बिजनस को हानि नहीं
पहुंचाना चाहते साथ ही नुकसान
झेलना भी.

सोर्स
ने यह भी कहा,
“अगर अल्लू अर्जुन अजय देवगन को
फोन कर लेते तो
यह नौबत न आती.
इंडस्ट्री के लोगों को
एकजुट रहना चाहिए. अजय
और रोहित इस ‘डर्टी गेम’
में नहीं पड़ना चाहते.
11 सितंबर को ‘पुष्पा 2’ के
मेकर्स ने फैंस का
इंतजार समाप्त करते हुए
फिल्म की रिलीज डेट
की घोषणा कर दी थी.

Back to top button