मनोरंजन

रुबीना ने अपनी बेटियों की सोशल मीडिया पर पहली तस्वीर की साझा, पोस्ट में लिखा ये खास नोट

टीवी अदाकारा रुबीना दिलैक हाल ही में दो बेटियों की मां बनी हैं रुबीना की दोनों बेटियां बहुत ही प्यारी हैं और वह अपने बच्चों के साथ मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं रुबीना के मां बनने के बाद फैंस में भी उनको बच्चों को देखने के लिए एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है हाल ही में रुबीना ने अपनी बेटियों की पहली तस्वीर साझा की है जिसे देखने बाद रुबीना के फैंस काफी खुश हो रहे हैं फोटोज में रुबीना के साथ उनके परिवार भी नजर आ रहे हैं

Newsexpress24. Com rubina dilaik untitled design 1 22 11zon

WhatsApp Group Join Now

रुबीना ने फोटोज के साथ लिखा नोट

बेटी की फोटोज़ शेयर कर रुबीना ने इसके साथ एक नोट भी लिखा है ‘बहुत उत्साह और खुशी के साथ यह बताना चाहती हूं कि मेरी दोनों बेटियां जीवा और इधा आज एक महीने की हो गई हैं गुरु पूरब के खास मौके पर हमें यह आशीर्वाद प्राप्त हुआ है’ कुछ ही देर में रुबीना के इस पोस्ट को लोगों ने जमकर लाइक किया है फैंस ने दोनों बेटियों के लिए भी प्यार भरे कमेंट्स किए हैं

बालकनी में खिंचवाई तस्वीरें

रुबीना और अभिनव ने अपने दोनों जुड़वां बच्चों को गोद में लेकर घर की बालकनी में फोटोज़ खिंचवाई हैं फोटो में रुबीना स्काई ब्लू कलर का चिकनकारी का सूट पहने दिखीं और अभिनव व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने दिखे इस फोटो के अतिरिक्त न्यूली पेरेंट्स इन फोटोज में हवन करते हुए भी नजर आए

दोनों बेटियों के नाम का खास अर्थ

रुबीना ने अपने न्यू बॉर्न ट्विन्स के कोमल हाथों की फोटोज़ भी शेयर की हैं बता दें कि दोनों बेटियों के 1 महीने के होने के बाद पहली बार रुबीना ने बच्चों को लेकर समाचार को ऑफिशियल किया है रुबीना ने दोनों बेटियों के नाम का अर्थ भी कहा है इधा का मतलब है- पवित्र, खुशियां, ताकत और वेल्थ वहीं जीवा का अर्थ है- जिंदगी, अमर रहने वाला और जिंदा होने का एहसास

Back to top button