सलमान खान ने इस पोस्ट के जरिए दी अनंत-राधिका को शादी की बधाई
Salman Khan Wishes Anant-Radhika: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) को आखिरकार अपनी दुल्हनिया बना लिया है। अनंत और राधिका मर्चेंट की विवाह (Anant Radhika Wedding) के बाद शुभ आशीर्वाद सेरेमनी और फिर रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। कपल को देश-विदेश से उनके चहाने वाले और फैंश ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। वहीं मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने भी सभी फंक्शन के समाप्त होने बाद कपल के लिए एक पोस्ट शेयर कर शुभकामना दी है। साथ ही एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

https://x.com/BeingSalmanKhan/status/1812873573490717034
सलमान भी बने विवाह का हिस्सा
अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने राधिका मर्चेंट के विवाह के फंक्शन में सलमान भी पहुंचे थे। संगती सेरेमनी में सलमान ने जमकर डांस किया था। वहीं, 12 जुलाई को सलमना कपल की ग्रैंड वेडिंग में भी पहुंचे थे। इसके बाद अभिनेता न्यूली वेड कपल की आशीर्वाद सेरेमनी में भी शामिल हुए। हालांकि सलमान ने कपल के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन सलमान ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए एक खास पोस्ट लिखा। सलमान ने 15 जुलाई की रात को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को सोशल मीडिया पर विवाह की शुभकामनाएं दी और न्यूली वेड कपल की विवाह की तस्वीर भी शेयर की है।
ईश्वर की आप दोनों पर कृपा हो-सलमान
एक्टर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर अनंत और राधिका की विवाह की फोटो शेयर की। इसी के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- ‘अनंत और राधिका, मिस्टर और मिसेज अनंत अंबानी, मैं एक-दूसरे और एक-दूसरे के परिवारों के लिए आपके मन में प्यार देखता हूं। यूनिवर्स ने आपको एक साथ मिला दिया है। आप सभी की खुशी और स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ईश्वर की आप दोनों पर कृपा हो! जब आप सबसे वंडरफुल पैरेंट्स बनेंगे तो डांस करने के लिए प्रतीक्षा नहीं कर सकता।‘ वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म में सिकंदर को लेकर चर्चा में जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। ये फिल्म अगले वर्ष ईद पर सिकंदर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुरुगदास ने किया है।

