मनोरंजन

संजय दत्त ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही साइन कर दी थी ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’

नई फिल्म फेमस फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘पीके’, ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं पिछले वर्ष उनके डायरेक्शन में बनी ’12वीं फेल’ फिल्म काफी पॉपुलर हुई हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा ने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ को लेकर बात की और कहा कि संजय दत्त से पहले लीड रोल के लिए एक स्टार ने हामी भर दी थी, लेकिन ऐन समय पर फिल्म से किनारा कर लिया था उन्होंने यह भी कहा कि संजय दत्त को जहीर के रोल के लिए कास्ट किया गया था जिसे जिमी शेरगिल ने निभाया था

106122048

WhatsApp Group Join Now

विधु विनोद चोपड़ा शुक्रवार को गोवा में चल रहे इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) के ‘लिविंग मूवीज: फिल्ममेकिंग और क्रिएटिव लाइफ’ सेशन में शामिल हुए थे वहां पर उन्होंने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की कास्टिंग को लेकर बात की उन्होंने कहा, ‘एक और स्टार को मुन्ना भाई का रोल निभाना था मैं उनका नाम नहीं लूंगा, मेरी पत्नी मुझे मार डालेगी उन्होंने वही किया जैसा कि स्टार्स अक्सर करते हैं, अंतिम समय में पीछे हट गए संजय दत्त को जिमी शेरगिल का रोल निभाना था, वह मुन्ना भाई नहीं थे

संजय दत्त ने नहीं पढ़ी थी स्क्रिप्ट
फिल्ममेकर ने कहा कि संजय दत्त ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी नहीं पढ़ी थी, भले ही उन्हें कहा गया था कि वह लीड रोल निभा रहे हैं विधु विनोद चोपड़ा ने आगे कहा, ‘जब संजय (संजय दत्त) आया, तो मैंने बोला कि तू मुन्ना भाई कर रहा है (लीड रोल) उसने कहा कि आप जो कहेंगे वो कर लूंगा उसे किसी भूमिका की परवाह नहीं थी उसने स्क्रिप्ट ही नहीं पढ़ी थी मैंने संजू को स्क्रिप्ट दी पढ़ने के लिए वह डेढ़ घंटे बाद आया और कहा कि कमाल की स्क्रिप्ट है, जबकि उसने एक पेज भी नहीं पढ़ा था

साल 2003 में रिलीज हुई थी फिल्म
बताते चलें कि संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी इसका डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था इसमें संजय दत्त के साथ ग्रेसी सिंह की जोड़ी नजर आई थी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी इसके बाद वर्ष 2006 में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ आई यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मुद्दे में सफल रही इन दोनों मूवीज को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था

Back to top button