रिलीज़ हुआ Sarfira का नया गाना, दर्द में डूबे नजर आए अक्षय

सिरफिरा का दूसरा गाना खुदाया रिलीज
सिरफिरा के नए गाने ‘खुदाया’ में उनके साथ राधिका मदान भी नजर आ रही हैं. गाने में अक्षय और राधिका मदान के बीच कई इमोशनल सीन पिरोए गए हैं. हाल ही में मेकर्स ने सिरफिरा का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है जिसे सागर भाटिया, नीति मोहन और सुहित अभ्यंकर ने आवाज दी है. इस गाने के बोल भी मनोज मुंतशिर ने ही लिखे हैं, जिन्होंने फिल्म के पहले गाने मार उड़ी के बोल लिखे हैं और दोनों का ही फील काफी अलग है. सिरफिरा का पहला गाना मार उड़ी जहां आपको जोश से भर देता है, वहीं यह गाना प्यार के जज्बातों से भरपूर है. खास बात यह है कि गाने को रिलीज हुए अभी चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. गाने को दर्शकों का बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है.
सोरारई पोटरु की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है सिरफिरा
बता दें, सिरफिरा साउथ भारतीय फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. सोरारई पोटरु में सुपरस्टार सूर्या मुख्य किरदार में नजर आए थे और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. आशा है कि अक्षय कुमार स्टारर सिरफिरा को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अतिरिक्त परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी अहम किरदार निभा रहे हैं. ‘सिरफिरा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ ही साउथ सुपरस्टार कमल हासन की ‘इंडियन 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

