मनोरंजन

एक साथ धमाल मचाने को तैयार हैं शाहिद कपूर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज, इस प्रोजेक्ट में करेंगे काम…

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने स्वयं को एक वर्सेटाइल अभिनेता के रूप में साबित किया है उन्होंने अपनी चॉकलेट बाय इमेज को समाप्त कर, एक एक्शन हीरो बन कमाल के स्टंट किए है वहीं शाहिद कपूर ने डायरेक्टर विशाल भरद्वाज के साथ अपनी चौथी फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है शाहिद और विशाल की जोड़ी जब भी साथ में काम करती है स्क्रीन पर कमाल कर देती है

Images 3

WhatsApp Group Join Now

कमीने, रंगून, हैदर और …?
शाहिद और विशाल ने ‘कमीने’, ‘रंगून’ और सुपरहिट ‘हैदर’ में साथ में काम किया था इन फिल्मों में अभिनेता की दमदार अभिनय ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था वहीं बात करें ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘हैदर’ की तो इस मूवी में शाहिद की कमाल की परफॉर्मेंस ने सभी को दंग कर दिया था वहीं फिल्म ‘रंगून’ को भी ऑडियंस ने पसंद किया था इन तीन फिल्मों के बाद इस जोड़ी ने अपनी चौथी फिल्म की शूटिंग भी समाप्त कर ली है इस फिल्म में शाहिद अदाकारा तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे

‘टाइटुलर पार्ट’
डायरेक्टर विशाल के साथ अपनी चौथी फिल्म की शूटिंग तो समाप्त करने के बाद शाहिद कपूर इमोशनल हो गए, जिसके बाद अभिनेता ने इस ‘सुपर स्पेशल प्रोजेक्ट’ की कुछ फोटो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर एक लंबा कैप्शन लिखा है शायद ने कैप्शन में फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘इस फिल्म ने मुझे एक अलग दुनिया को एक्सप्लोर करने का मौका दिया है और मेरे लिए बिल्कुल अलग भूमिका था’ वहीं अपनी एक्साइटमेंट को बिना रोके शाहिद ने कहा, ये फिल्म उनके लिए एक ‘टाइटुलर पार्ट’ है, जैसा कि मुझे ‘कमीने’ और ‘हैदर’ में दिखाया गया था

फिल्म की दमदार कास्ट 
शाहिद कपूर ने पोस्ट में आगे अपने इस ‘सुपर स्पेशल प्रोजेक्ट’ की कास्ट के बारे में खुलासा करते हुए अदाकारा तुप्ति डिमारी, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, हुसैन दलाल और दिशा पाटनी को धन्यवाद दिया है इस फिल्म में शाहिद और दिशा पाटनी एक सॉन्ग के लिए कोलेब करते हुए दिखाई देंगे वहीं शाहिद द्वारा कास्ट के रिवील होते ही फैंस ने इस फिल्म को सुपरहिट बता दिया है

Back to top button