मनोरंजन

शाहरुख खान ने जवान रिलीज से पहले दिखाए अपने ये लुक

बॉलीवुड अदाकार शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं अभिनेता की इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ है शाहरुख की ये एक्शन फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है इसी बीच अब शाहरुख खान ने ‘जवान’ से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है Newsexpress24. Com jawan 5 download 20

WhatsApp Group Join Now

शाहरुख एक दिखाए इन्साफ के पांच चेहरे
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर जवान का एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में आपको जवान से शाहरुख के भिन्न-भिन्न अवतार की झलक देखने को मिलेगी अभिनेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बता दें कि ये वीडियो जवान में शाहरुख के 5 लुक का एक कोलाज है इसमें आपको शाहरुख खान का डेविल लुक भी देखने को मिलेगा वहीं, उनके हर चेहरे के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है

वीडियो के साथ लिखा खास कैप्शन
शाहरुख खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये तो आरंभ है… इन्साफ के कई चेहरे…ये तीर है… अभी ढाल बाकी है… ये अंत है अभी काल बाकी है ये पूछता है स्वयं से कुछ… अभी उत्तर बाकी है हर चेहरे के पीछे एक उद्देश्य होता है, लेकिन ये अभी आरंभ है… ऐस तो अभी बाकी है प्रतीक्षा करें!!!’

जानें कब रिलीज होगी जवान
एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ फिल्म अगले महीने 7 सितंबर, 2023 को पूरे विश्व के सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘जवान’ हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं रिलीज होगी ‘जवान’ में शाहरुख खान के अतिरिक्त नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और योगी बाबू लीड रोल में हैं फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो है बता दें कि ‘जवान’ से पहले शाहरुख खान को फिल्म पठान में देखा गया था पठान में भी शाहरुख एक्शन अवतार में नजर आए थे

Back to top button