प्रभास की Salaar को पीछे छोड़ आगे निकली शाहरुख की फिल्म Dunki

इस शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को सिनेमाघर में एक नहीं बल्कि दो-दो कमाल की फिल्में रिलीज होगीं। पहली शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डंकी’ और दूसरी प्रभास स्टारर ‘सालार’। सेम डे रिलीज की वजह से ये दोनों ही बिग स्टार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से क्लैश होंगी, जो मेकर्स के लिए एक चिंता की बात हो सकती है। खैर बात करें एडवांस बुकिंग की तो सैकनलिक की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ‘डंकी’ ने इन 4 दिनों में 2.58 लाख से अधिक की टिकट सोल्ड की हैं, जिसके जरिए फिल्म ने अब तक 7.55 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू के अतिरिक्त विक्की कौशल, बोमन ईरानी भी लीड रोल में नजर आएंगे।
एडवांस बुकिंग में पीछे है ‘सालार’
वहीं दूसरी ओर साउथ सूपरस्टार अभिनेता प्रभास भी 22 दिसंबर को अपने फैंस के लिए उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म इस फिल्म सालार – पार्ट वन सीजफायर में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। बात करें एडवांस बुकिंग की तो सैकनलिक की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने पिछले चार दिन में करीब 2.5 लाख टिकट बेच दिए हैं। जिसके जरिए फिल्म ने अब तक 6.10 करोड़ के आस पास बिजनेस कर लिया है। प्रभास स्टारर इस फिल्म में प्रभास के अतिरिक्त पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी लीड रोल में नजर आएंगे।

