मनोरंजन

Shambhu Song Released: बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar एक्टर के बाद अब बने सिंगर

Akshay Kumar Song Shambhu: अक्षय कुमार ने एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, हर किसी को अपनी अभिनय का दिवाना बनाया है इसके बाद अब उन्होंने सिंगिंग में भी अपना हाथ आजमाया है आज यानी 5 फरवरी को अक्षय का ये गाना रिलीज हुआ…

Newsexpress24. Com shambhu song released akshay kumar akshaykumarshambhu d

WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अभिनेता अक्षय कुमार अब फिल्मों में बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए तैयार है रिसेंटली उनका पहला गाना ‘शंभू’ लांच हुआ है, जिसे स्वयं अक्षय कुमार ने गाया है केवल यही नहीं अक्षय ने इस वीडियो में परफॉर्म भी किया है बता दें कि इस गाने शंभू में अक्षय एक बार फिर उनकी फिल्म ओएमजी 2 के लुक में दिख रहे हैं यानी की इस गाने शंभू में वो स्वयं महादेव बने नजर आ रहे हैं

बात करें, फिल्मों की तो अक्षय कुमार ने एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, हर किसी को अपनी अभिनय का दिवाना बनाया है इसके बाद अब उन्होंने सिंगिंग में भी अपना हाथ आजमाया है इस म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ में अक्षय महादेव के रूप में दिख रहे हैं वहीं उनका ये अंदाज और उनकी आवाज फैंस को काफी पसंद आ रही है कुछ दिन पहले ही अक्षय ने इस गाने ‘शंभू’ का टीजर फैंस के साथ शेयर किया था बता दें कि, इस गाने को अभिनेता अक्षय कुमार ने अकेले नहीं गाया है बल्कि इसमें उनका साथ सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज ने दिया है और इस गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं

अक्षय की वर्कफ्रंट
बात करें अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की, तो अक्षय अभी कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं जिसमें फिल्म बड़े मियां छोटे मियां, हाउसफुल 5, राउडी राठौर 2, वेलकम 3 और स्काई फोर्स समते कई फिल्मों के नाम शामिल हैं

Back to top button